Home | झारखंड | बिहार | देश-विदेश | खेल | मनोरंजन | क्राइम | शिक्षा | हेल्थ | राजनीति | राशिफल
- ADVERTISEMENT -

Saraikela News: चांडिल डकैती कांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पांच आरोपी गिरफ्तार, तीन की तलाश जारी

चांडिल के आभूषण कारोबारी सुरेश चौधरी के घर हुई डकैती में सरायकेला व हजारीबाग पुलिस ने 5 आरोपियों को गोरहर से गिरफ्तार किया, चौपारण कांड से जुड़े तार, 3 फरार...
Published: Oct 17, 2026 10:09 PM  •  Updated: Oct 17, 2026 10:09 PM
HIGHLIGHTS
- ADVERTISEMENT -

सरायकेला-खरसावां। चांडिल बाजार के आभूषण कारोबारी सुरेश चौधरी के घर हुई डकैती के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 9 अक्टूबर की देर रात हुई इस वारदात में कथित रूप से शामिल पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं, अन्य तीन आरोपियों की तलाश जारी है। सरायकेला-खरसावां और हजारीबाग पुलिस की संयुक्त टीम ने हजारीबाग जिले के गोरहर थाना क्षेत्र से पांचों आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और वे फिलहाल हजारीबाग जेल में बंद हैं।

धनबाद और बोकारो के रहने वाले हैं गिरफ्तार आरोपी

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धनबाद जिले के कतरास स्थित श्यामडीह निवासी मोहिउद्दीन अंसारी, सिराजुद्दीन अंसारी और गुलजार अंसारी के रूप में हुई है। वहीं, बोकारो जिले के चंदनकियारी निवासी सोबराती अंसारी और शेख जमील को भी गिरफ्तार किया गया है।

बताया जाता है कि 25-26 सितंबर की रात हजारीबाग जिले के चौपारण थाना क्षेत्र में स्थित वैष्णवी ज्वेलरी दुकान में भी डकैती की घटना हुई थी। इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के दौरान चांडिल के आभूषण कारोबारी के घर हुई डकैती में उनकी कथित संलिप्तता की जानकारी सामने आई।

डकैती में आठ लोगों के शामिल होने का खुलासा

पूछताछ में आरोपियों ने कथित तौर पर बताया कि चांडिल में हुई डकैती की वारदात में कुल आठ लोग शामिल थे। इनमें पांच गिरफ्तार आरोपी, एक अन्य फरार आरोपी और दो स्थानीय लोगों के शामिल होने की बात सामने आई है। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है।

सूत्रों के मुताबिक, दोनों स्थानीय आरोपी चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। हालांकि, उनकी पहचान और गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की ओर से फिलहाल विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है।

फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी

चांडिल पुलिस हजारीबाग जेल में बंद पांचों आरोपियों को पूछताछ के लिए रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। वहीं, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

इस डकैती में लूटे गए आभूषणों की बरामदगी हुई है या नहीं, इस संबंध में पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस की आगे की कार्रवाई के बाद मामले में और खुलासे होने की संभावना है।

इसे भी पढ़े: बोकारो में दिल दहला देने वाला हादसा: चॉकलेट मांग रहे मासूम के हाथ में थमा दी पिस्तौल, गोली चलने से 3.5 साल के बच्चे की मौत

- ADVERTISEMENT -

Craft Samachar

भरोसे की खबरें, हर पल आपके साथ: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव अपडेट से तुरंत जुड़े रहें। राजनीति, टेक्नोलॉजी, मनोरंजन समेत हर क्षेत्र की तेज़ और सटीक कवरेज—24×7 आपका विश्वसनीय क्राफ्ट समाचार साथी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

संबंधित खबरें

बोकारो में दिल दहला देने वाला हादसा: चॉकलेट मांग रहे मासूम के हाथ में थमा दी पिस्तौल, गोली चलने से 3.5 साल के बच्चे की मौत

Hazaribagh News: चौपारण में डांडिया नाइट का उत्साह, गढ़काली मंदिर और हनुमान मंदिर बिगहा में उमड़ा भक्तों का उल्लास

Dhanbad News: सरायढेला में झामुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष व मुखिया का 32वां शहादत दिवस मना, प्रभात फेरी और सर्वधर्म प्रार्थना सभा आयोजित

Hazaribagh News: नवरात्र में भी बिजली संकट से बेहाल बरही और चौपारण, लोडशेडिंग के नाम पर घंटों कट रही बिजली

CM हेमंत सोरेन ने पैतृक गांव नेमरा में निभाई दशकर्म की रस्में

दुर्गा पूजा को लेकर साहिबगंज शहर के पंडालों में पहुंचे एसडीओ और सीओ, सुरक्षा व भीड़ प्रबंधन का लिया जायजा

1 thought on “Saraikela News: चांडिल डकैती कांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पांच आरोपी गिरफ्तार, तीन की तलाश जारी”

Leave a Comment