Home | झारखंड | बिहार | देश-विदेश | खेल | मनोरंजन | क्राइम | शिक्षा | हेल्थ | राजनीति | राशिफल
- ADVERTISEMENT -

दुर्गा पूजा को लेकर साहिबगंज शहर के पंडालों में पहुंचे एसडीओ और सीओ, सुरक्षा व भीड़ प्रबंधन का लिया जायजा

साहिबगंज में दुर्गा पूजा के मद्देनजर एसडीओ अमर जॉन आईन्द और सीओ बासुकीनाथ टुडू ने शहर के पूजा पंडालों का निरीक्षण कर सीसीटीवी, अग्निशमन और अलग प्रवेश-निकास व्यवस्था का जायजा लिया...
Published: Oct 17, 2026 8:40 PM  •  Updated: Oct 17, 2026 8:40 PM
HIGHLIGHTS
- ADVERTISEMENT -

Sahebganj News: साहिबगंज/संवाददाता-अमर कुमार। दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अनुमंडल पदाधिकारी, साहिबगंज अमर जॉन आईन्द एवं अंचलाधिकारी, साहिबगंज बासुकीनाथ टुडू द्वारा साहिबगंज शहर स्थित विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में पूजा पंडालों में अग्निशमन यंत्रों की उपलब्धता, सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था, पुरुषों एवं महिलाओं के लिए अलग-अलग प्रवेश एवं निकास द्वार, पार्किंग व्यवस्था तथा पूजा समिति के सदस्यों के संपर्क नंबर से संबंधित साइनेज के अधिष्ठापन सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गयाअधिकारियों ने पूजा पंडालों में सुरक्षा मानकों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़ी व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए पर्व के दौरान सतर्कता, सुव्यवस्थित भीड़ प्रबंधन तथा आवश्यक सुरक्षा इंतजामों के महत्व पर जोर दिया।जिला प्रशासन का उद्देश्य दुर्गा पूजा के अवसर पर सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण उपलब्ध कराना है, ताकि आमजन शांतिपूर्ण एवं हर्षोल्लास के साथ पर्व मना सकें।

इसे भी पढ़े: Chouparan News: बसरिया में भव्य दुर्गा पूजा पंडाल का विधायक मनोज कुमार यादव ने किया उद्घाटन, माता के दरबार में टेका मत्था

- ADVERTISEMENT -

Craft Samachar

भरोसे की खबरें, हर पल आपके साथ: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव अपडेट से तुरंत जुड़े रहें। राजनीति, टेक्नोलॉजी, मनोरंजन समेत हर क्षेत्र की तेज़ और सटीक कवरेज—24×7 आपका विश्वसनीय क्राफ्ट समाचार साथी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

संबंधित खबरें

Saraikela News: चांडिल डकैती कांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पांच आरोपी गिरफ्तार, तीन की तलाश जारी

बोकारो में दिल दहला देने वाला हादसा: चॉकलेट मांग रहे मासूम के हाथ में थमा दी पिस्तौल, गोली चलने से 3.5 साल के बच्चे की मौत

Hazaribagh News: चौपारण में डांडिया नाइट का उत्साह, गढ़काली मंदिर और हनुमान मंदिर बिगहा में उमड़ा भक्तों का उल्लास

Dhanbad News: सरायढेला में झामुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष व मुखिया का 32वां शहादत दिवस मना, प्रभात फेरी और सर्वधर्म प्रार्थना सभा आयोजित

Hazaribagh News: नवरात्र में भी बिजली संकट से बेहाल बरही और चौपारण, लोडशेडिंग के नाम पर घंटों कट रही बिजली

CM हेमंत सोरेन ने पैतृक गांव नेमरा में निभाई दशकर्म की रस्में

1 thought on “दुर्गा पूजा को लेकर साहिबगंज शहर के पंडालों में पहुंचे एसडीओ और सीओ, सुरक्षा व भीड़ प्रबंधन का लिया जायजा”

Leave a Comment