सप्तमी पर खुला माता का पट, विधायक ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य, सुख और समृद्धि की मंगलकामना
चौपारण (हजारीबाग)। प्रखंड के ग्राम पंचायत बसरिया में सप्तमी के पावन अवसर पर सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति द्वारा स्थापित पूजा पंडाल का उद्घाटन विधायक मनोज कुमार यादव ने फीता काटकर किया। माता रानी का पट खुलने के बाद उन्होंने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर विधायक श्री यादव ने माता रानी से बरही विधानसभा क्षेत्र सहित समस्त प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। उन्होंने मां दुर्गा से सभी के जीवन में खुशहाली और परिवारों में सुख-समृद्धि बनाए रखने की प्रार्थना की।

सप्तमी के अवसर पर माता का पट खुलने के साथ ही श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला। पूजा पंडाल में मां दुर्गा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण से सराबोर नजर आया।
इसे भी पढ़े: Chouparan News: नमनदीप पब्लिक स्कूल, दनुआ में डांडिया महोत्सव की धूम, पारंपरिक परिधान में नजर आए बच्चे







1 thought on “Chouparan News: बसरिया में भव्य दुर्गा पूजा पंडाल का विधायक मनोज कुमार यादव ने किया उद्घाटन, माता के दरबार में टेका मत्था”