Home | झारखंड | बिहार | देश-विदेश | खेल | मनोरंजन | क्राइम | शिक्षा | हेल्थ | राजनीति | राशिफल
- ADVERTISEMENT -

सिंघरावां में दशहरा पर होगा 50 फीट ऊंचे रावण का दहन, तीन दिन गूंजेगी डांडिया की धूम

Published: Oct 17, 2026 6:42 PM  •  Updated: Oct 17, 2026 6:44 PM
HIGHLIGHTS
- ADVERTISEMENT -

पूजा पंडाल और आकर्षक विद्युत सज्जा तैयार, दशमी की रात हाई स्कूल मैदान में जुटेंगे श्रद्धालु

चौपारण। प्रखंड के सिंघरावां में दुर्गा पूजा और दशहरा महोत्सव को लेकर उत्सवी माहौल है। सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति की ओर से पर्व को भव्य और यादगार बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं। इस बार दशमी की रात हाई स्कूल मैदान में 50 फीट ऊंचे रावण का दहन किया जाएगा। वहीं, लगातार तीन दिनों तक आयोजित होने वाला डांडिया कार्यक्रम श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के लिए विशेष आकर्षण रहेगा।

रावण दहन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समिति के अध्यक्ष आर्यन गुप्ता के नेतृत्व में स्थानीय युवा जोर-शोर से जुटे हैं। रावण निर्माण से लेकर आयोजन की अन्य व्यवस्थाओं में दीपक कुमार दीपू, छोटू कुमार, विकास कुमार और अमन कुमार समेत कई युवा सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष कृष्ण प्रसाद साहू ने बताया कि पूजा पंडाल का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। पंडाल को आकर्षक विद्युत सज्जा से सजाया गया है, जिससे पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को भव्य नजारा देखने को मिलेगा। उन्होंने बताया कि उत्सव के दौरान तीन दिनों तक डांडिया कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से सपरिवार पहुंचकर पूजा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लेने की अपील की।

आयोजन की तैयारियों में दीपक गुप्ता, उपाध्यक्ष नरेश कुमार साव एवं संजू कुमार, महासचिव बद्री साव, सचिव लालेश साहू, उपसचिव अजय सिंह एवं हरीश कुमार, कोषाध्यक्ष बीरू राणा तथा डांडिया कार्यक्रम की जिम्मेदारी संभाल रहीं प्रीति गुप्ता समेत समिति के अन्य सदस्य जुटे हुए हैं।

धार्मिक आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक उल्लास के संगम के रूप में सिंघरावां का दुर्गा पूजा महोत्सव क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। दशमी की रात 50 फीट ऊंचे रावण के दहन को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है। आयोजन को लेकर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

- ADVERTISEMENT -

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

संबंधित खबरें

Leave a Comment