Home | झारखंड | बिहार | देश-विदेश | खेल | मनोरंजन | क्राइम | शिक्षा | हेल्थ | राजनीति | राशिफल
- ADVERTISEMENT -

हजारीबाग: महाषष्ठी पर सांसद मनीष जायसवाल ने विष्णुगढ़ के विभिन्न दुर्गा मंडपों में टेका माथा, क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

महाषष्ठी पर हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने मांडू विधायक निर्मल महतो संग विष्णुगढ़ के कोनार डैम व नरकी दुर्गा पंडालों में दर्शन किए तथा सात माइल चौक पर 'बचत बाजार' का उद्घाटन किया...
Published: Oct 16, 2026 7:10 PM  •  Updated: Oct 16, 2026 7:10 PM
HIGHLIGHTS
- ADVERTISEMENT -

सात माइल चौक पर ‘बचत बाजार’ का किया उद्घाटन, संचालकों को दी शुभकामनाएं

विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। शारदीय नवरात्र की महाषष्ठी के पावन अवसर पर शुक्रवार को हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने मांडू विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विष्णुगढ़ प्रखंड के विभिन्न दुर्गा मंडपों में पहुंचकर मां दुर्गा के दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने कोनार डैम स्थित दामोदर घाटी निगम द्वारा आयोजित श्री श्री दुर्गा पूजा समिति तथा नरकी पंचायत दुर्गा पूजा समिति के पूजा पंडालों में पहुंचकर मां भगवती के चरणों में माथा टेका। सांसद मनीष जायसवाल ने मां दुर्गा से समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की मंगलकामना की।

IMG COM 20261016 1908061

इस दौरान सांसद मनीष जायसवाल के साथ मांडू विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

सांसद मनीष जायसवाल ने विष्णुगढ़ प्रखंड के सात माइल चौक में नवस्थापित ‘बचत बाजार’ का बतौर मुख्य अतिथि फीता काटकर विधिवत उद्घाटन भी किया। उन्होंने प्रतिष्ठान के संचालकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित स्थानीय लोगों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।

IMG COM 20261016 1908072

उक्त अवसर पर मांडू विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो, गोकुल कुमार, समय सिंह, अश्विनी कुमार, शालिनी गुप्ता, आशीष कुमार (बॉर्डर), शंभू लाल यादव, उप प्रमुख सुशील मंडल, संजय सोनी, वरुण, गोल्डन जायसवाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

IMG COM 20261016 1908073IMG COM 20261016 1908075IMG COM 20261016 1908076IMG COM 20261016 1908077

इसे भी पढ़े: विष्णुगढ़: कोनार डैम में गूंजे मां दुर्गा के जयकारे, भव्य पंडाल का उद्घाटन, दो स्थानों पर स्थापित हुईं पंचमुखी हनुमान की प्रतिमाएं

- ADVERTISEMENT -

Craft Samachar

भरोसे की खबरें, हर पल आपके साथ: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव अपडेट से तुरंत जुड़े रहें। राजनीति, टेक्नोलॉजी, मनोरंजन समेत हर क्षेत्र की तेज़ और सटीक कवरेज—24×7 आपका विश्वसनीय क्राफ्ट समाचार साथी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

संबंधित खबरें

Hazaribagh News: बरही में 17 से 22 अक्टूबर तक चलेगा विशेष मतदाता अभियान, छूटे हुए योग्य मतदाताओं के जुड़ेंगे नाम

बराकर नदी के पानी से जलमग्न हुआ मॉडल स्कूल का मैदान, 294 विद्यार्थियों की बढ़ी मुश्किलें

जामताड़ा में साइबर अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा, चार गिरफ्तार, 11 मोबाइल और 12 सिमकार्ड बरामद

आंगो पैक्स चुनाव: अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशियों ने भरा पर्चा, 10 कार्यकारिणी सदस्य निर्विरोध निर्वाचित

दुर्गापूजा पर चार दिन बंद रहेंगे सचिवालय के दफ्तर, बैंकिंग सेवाओं को लेकर भी जान लें जरूरी बातें

दुर्गा पूजा से पहले धनबाद में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, दुकानदारों को दोबारा कब्जा करने पर कार्रवाई की चेतावनी

Leave a Comment