Home | झारखंड | बिहार | देश-विदेश | खेल | मनोरंजन | क्राइम | शिक्षा | हेल्थ | राजनीति | राशिफल
- ADVERTISEMENT -

हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल का कल विष्णुगढ़ दौरा: भव्य स्वागत की तैयारियां तेज, क्षेत्र की समस्याओं पर होगी चर्चा

Published: Oct 15, 2026 7:26 PM  •  Updated: Oct 15, 2026 7:41 PM
HIGHLIGHTS
- ADVERTISEMENT -

विष्णुगढ़ (हजारीबाग) / राजेश दुबे। हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल के शुक्रवार को होने वाले विष्णुगढ़ दौरे को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। सांसद के भव्य स्वागत और क्षेत्र की बुनियादी समस्याओं को उनके सामने प्रभावी ढंग से रखने के लिए भाजपा के पूर्वी और पश्चिमी मंडल की एक संयुक्त बैठक बीपी मेमोरियल पब्लिक स्कूल के सभागार में आयोजित की गई। इस बैठक में सांसद के पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा और रूट चार्ट तैयार किया गया।

बचत बाजार का उद्घाटन और दुर्गा पूजा पंडालों के दर्शन

निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद मनीष जायसवाल शुक्रवार को विष्णुगढ़ के सात मील मोड़ स्थित नवनिर्मित व्यावसायिक प्रतिष्ठान ‘बचत बाजार’ का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वे क्षेत्र के विभिन्न भव्य दुर्गा पूजा पंडालों में जाकर मां दुर्गा के दर्शन और आशीर्वाद लेंगे।

सड़क और पुल-पुलियों की समस्याओं पर रहेगा फोकस

संयुक्त बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्रों की प्रमुख जनसमस्याओं को उठाया। इसमें जर्जर सड़कों की मरम्मत, नई सड़कों के निर्माण और पुल-पुलियों के सुदृढ़ीकरण की मांग सबसे ऊपर रही। सांसद प्रतिनिधियों ने कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि क्षेत्र की सभी लंबित विकास योजनाओं और बुनियादी समस्याओं की एक सूची तैयार कर सांसद को सौंपी जाएगी ताकि उनका जल्द समाधान हो सके।

सुबह 10 बजे सात मील मोड़ पहुंचने का आह्वान

पश्चिमी मंडल अध्यक्ष रवि कुमार पांडेय ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों से शुक्रवार सुबह 10 बजे सात मील मोड़ पहुंचने की अपील की है ताकि सांसद का ऐतिहासिक स्वागत किया जा सके।

बैठक में ये रहे मौजूद

इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता पश्चिमी मंडल अध्यक्ष रवि कुमार पांडेय ने की और संचालन पूर्वी मंडल महामंत्री सुशील कुमार मंडल ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में पश्चिमी मंडल सांसद प्रतिनिधि रविन्द्र कुमार वर्णवाल (दीपू भाई) और पूर्वी मंडल सांसद प्रतिनिधि नागेश्वर महतो उपस्थित थे। इनके अलावा पूर्व मंडल अध्यक्ष किशोर कुमार मंडल, प्रकाश साव, शंकर प्रसाद बर्मन, अशोक कुमार मंडल, जयनाथ साव, जीवन सोनी, अनूप कुमार कसेरा सहित दर्जनों वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।

- ADVERTISEMENT -

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

संबंधित खबरें

तिलैया डैम में जन्मदिन मनाने पहुंचे 5 दोस्त, नहाने उतरे 4, दो की दर्दनाक मौत

Tisri News: थाना प्रभारी शंभू नंद ईश्वर की तत्परता से 24 घंटे के अंदर लापता प्राइवेट डॉक्टर सकुशल बरामद

Tisri News: दुर्गा पूजा को लेकर तिसरी में पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील

Seraikela News: दुर्गा पूजा एवं प्रतिमा विसर्जन के मद्देनजर जिले में यातायात व्यवस्था निर्धारित, विभिन्न मार्गों पर लागू रहेगा नो एंट्री

चाईबासा: कांग्रेस भवन में मनाई गई डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की जयंती, राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को किया गया याद

बड़कागांव: रुद्दी गांव में ग्रामीणों और CISF जवानों के बीच तीखी तकरार, वीडियो वायरल होने से गरमाया माहौल

Leave a Comment