रिपोर्टर: पिंटू यादव
चौपारण (हजारीबाग)। सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति, मानगढ़ में बरही के पूर्व विधायक श्री उमाशंकर अकेला यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर एवं फीता काटकर प्रवचन मंच का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर पूजा समिति के सदस्यों ने श्री अकेला का माल्यार्पण कर एवं बुके भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत एवं सम्मान किया।
इस अवसर पर श्री उमाशंकर अकेला ने धार्मिक आयोजनों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि धार्मिक आयोजन हमारी आस्था, संस्कृति और परंपराओं के प्रतीक हैं। ऐसे आयोजन समाज में प्रेम, सद्भाव, एकता और भाईचारे की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने मां दुर्गा से क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
कार्यक्रम में पूजा समिति के अध्यक्ष निर्भय दांगी, सचिव अक्षय पाण्डेय, कोषाध्यक्ष नवनीत राणा, बिसुन्धारी प्रसाद कुशवाहा, छोटू चंद्रवंशी, गुलाब दांगी, धर्मदेव राणा, जयराम कुशवाहा, कुंदन पाण्डेय, विनोद चंद्रवंशी, पिंटू राणा, उपेन्द्र प्रजापति, वरुण पाण्डेय, जय पाण्डेय, सनोज चंद्रवंशी एवं संजय यादव सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।






