हजारीबाग। कटकमदाग प्रखंड के लुटा स्थित इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में रविवार को अधिवक्ता सोनिका कुमारी चौरसिया के नए सिरिस्ता (कार्यालय) का भव्य उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल उपस्थित थे, जिन्होंने फीता काटकर कार्यालय का विधिवत शुभारंभ किया। यह कार्यालय स्वर्गीय अमिता देवी एवं स्वर्गीय किशोरी मोहन वर्मा की स्मृति में शुरू किया गया है।
उद्घाटन के दौरान सांसद मनीष जायसवाल ने कहा, आज के समय में कानूनी सलाह हर किसी की जरूरत बन सकती है। मुकदमों और कानूनी उलझनों में अधिवक्ताओं की भूमिका बेहद अहम होती है। उम्मीद है कि यह कार्यालय लोगों को सही मार्गदर्शन और न्याय दिलाने में मददगार साबित होगा।
अधिवक्ता सोनिका कुमारी चौरसिया ने बताया कि उनका यह कार्यालय मुख्य रूप से आपराधिक मामलों, पारिवारिक विवादों और साइबर अपराध से जुड़े मामलों में लोगों को कानूनी सहायता प्रदान करेगा। उन्होंने आम जनता से अपील की कि वे किसी भी कानूनी सलाह या मुकदमों से संबंधित मार्गदर्शन के लिए उनके कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
बता दें कि अधिवक्ता सोनिका कुमारी चौरसिया केंदुआ निवासी शिक्षाविद् डॉ. सुरेंद्र बरई की पुत्रवधू और डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल के संचालक धीरेन दयाल बंशीधर की धर्मपत्नी हैं। इस उद्घाटन समारोह। में अधिवक्ता रमेश सिंह, शशिकांत ओझा, अशोक सिन्हा, भरत कुमार समेत सैकड़ों स्थानीय लोग और कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।
रिपोर्टर:पिंटू यादव
इसे भी पढ़े: दैनिक राशिफल 12 अक्टूबर 2026: सोमवार को कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, जानें किसके बनेंगे बिगड़े काम








1 thought on “हजारीबाग: सांसद मनीष जायसवाल ने किया अधिवक्ता सोनिका चौरसिया के नए कार्यालय का उद्घाटन”