Home झारखंड बिहार देश-विदेश खेल मनोरंजन राजनीति

विष्णुगढ़: डीवीसी कोनार परियोजना में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम, संतुलित आहार, योग और नियमित दिनचर्या अपनाने पर दिया जोर

कोनार डैम स्थित डीवीसी सम्मेलन कक्ष में 11वें आयुर्वेद दिवस पर आयोजित स्वास्थ्य वार्ता में अधिकारियों व कर्मियों को योग, संतुलित आहार और निरोगी जीवनशैली का संदेश दिया गया...
Published: Sep 24, 2026 4:16 AM  •  Updated: Sep 24, 2026 4:16 AM
HIGHLIGHTS
- ADVERTISEMENT -

आयुर्वेद से निरोगी जीवन का संदेश, कोनार डैम में 11वें आयुर्वेद दिवस पर स्वास्थ्य वार्ता

विष्णुगढ़ (हजारीबाग) / राजेश दुबे। प्रखंड अंतर्गत कोनार डैम स्थित दामोदर घाटी परियोजना (डीवीसी) कोनार में बुधवार को 11वें आयुर्वेद दिवस-2026 के अवसर पर स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम एवं स्वास्थ्य वार्ता का आयोजन किया गया। आयुष मंत्रालय, भारत सरकार एवं डीवीसी के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रम में आयुर्वेद की उपयोगिता, स्वस्थ जीवनशैली और रोगों की रोकथाम को लेकर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्वस्थ रहने के लिए आयुर्वेद आधारित जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।

health awareness program in dvc konar project emphasis laid on adopting balanced diet yoga and regular routine3

डीवीसी कोनार कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में आयोजित कार्यक्रम का नेतृत्व परियोजना प्रधान राणा रणजीत सिंह ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कोनार डिस्पेंसरी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. वैद्यनाथ मंडल ने की। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

आयुर्वेद की उपयोगिता पर हुई स्वास्थ्य वार्ता

स्वास्थ्य वार्ता के दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. बीएन मंडल ने आयुर्वेद के महत्व एवं दैनिक जीवन में इसकी उपयोगिता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने स्वस्थ जीवनशैली, रोगों की रोकथाम, नियमित दिनचर्या, संतुलित आहार तथा योग के महत्व की जानकारी दी।

health awareness program in dvc konar project emphasis laid on adopting balanced diet yoga and regular routine1

उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए नियमित दिनचर्या और संतुलित खान-पान का विशेष महत्व है। दैनिक जीवन में स्वास्थ्यवर्धक आदतों को शामिल करने के साथ योग एवं शारीरिक गतिविधियों को नियमित रूप से अपनाने से स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सकती है।

नियमित दिनचर्या और संतुलित आहार पर जोर

परियोजना प्रधान राणा रणजीत सिंह ने कहा कि स्वस्थ जीवनशैली केवल बीमारी से बचाव तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे दैनिक जीवन की आदतों में शामिल करना जरूरी है। नियमित दिनचर्या, संतुलित आहार, योग और शारीरिक गतिविधियां स्वस्थ जीवनशैली के महत्वपूर्ण आधार हैं। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। इस दौरान आयुर्वेद एवं स्वस्थ जीवनशैली से संबंधित विषयों पर विचारों का आदान-प्रदान भी हुआ। उपस्थित लोगों ने स्वास्थ्य को लेकर अपनी बात रखी तथा आयुर्वेद से जुड़ी उपयोगी जानकारी साझा की।

कार्यक्रम के माध्यम से अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने, स्वस्थ आदतों को दिनचर्या में शामिल करने और आयुर्वेद की उपयोगी पद्धतियों को अपनाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में डीवीसी कोनार के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सहयोग रहा।

इसे भी पढ़े: 15 सूत्री मांगों पर विस्थापितों का बड़ा ऐलान, 5 अक्टूबर से डीवीसी कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना

- ADVERTISEMENT -

Craft Samachar

भरोसे की खबरें, हर पल आपके साथ: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव अपडेट से तुरंत जुड़े रहें। राजनीति, टेक्नोलॉजी, मनोरंजन समेत हर क्षेत्र की तेज़ और सटीक कवरेज—24×7 आपका विश्वसनीय क्राफ्ट समाचार साथी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

झारखंड

विष्णुगढ़: 15 सूत्री मांगों पर विस्थापितों का बड़ा ऐलान, 5 अक्टूबर से डीवीसी कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना

विष्णुगढ़: सरकारी काम में दिन-रात जुटे वीएलई, भुगतान के लिए वर्षों से इंतजार

चौपारण: नमन दीप पब्लिक स्कूल दनुआ में कर्मा पर्व की धूम: बहनों ने की भाइयों की लंबी उम्र के लिए पूजा

विष्णुगढ़: कर्मा महोत्सव में बिखरी लोकसंस्कृति की रंगत, प्रकृति और परंपरा संरक्षण का दिया संदेश

हजारीबाग: अवैध शराब के खिलाफ चौपारण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 चोरी की मोटरसाइकिल और 285 लीटर महुआ शराब जब्त

विष्णुगढ़ में धूमधाम से मनाया गया प्रखंड स्तरीय करम महोत्सव, खरकी की झूमर टीम रही प्रथम

Leave a Comment