Home झारखंड बिहार देश-विदेश खेल मनोरंजन राजनीति
---Advertisement---

चौपारण: ज्ञान कुंज इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व, राधा-कृष्ण के रूप में सजे नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

ज्ञान कुंज इंटरनेशनल स्कूल में जन्माष्टमी पर राधा-कृष्ण फैशन शो और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन हुआ। नन्हे विद्यार्थियों ने राधा-कृष्ण के रूप में सजकर उत्सव को आकर्षक बना दिया...

---Advertisement---

HIGHLIGHTS

  • ज्ञान कुंज इंटरनेशनल स्कूल में हर्षोल्लास से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी।
  • राधा-कृष्ण के रूप में सजे नन्हे विद्यार्थियों ने मोहा सभी का मन।
  • विशेष राधा-कृष्ण फैशन शो में बच्चों ने दी आकर्षक प्रस्तुतियां।
  • उप प्रधानाध्यापक नंदकिशोर कुमार ने श्रीकृष्ण के जीवन से दिए संस्कार और कर्मयोग के संदेश।

चौपारण (हजारीबाग)। रानीक मोड़ स्थित ज्ञान कुंज इंटरनेशनल स्कूल में शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास, भक्ति और उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पूरा विद्यालय परिसर कृष्णमय नजर आया। नन्हे-मुन्ने विद्यार्थी राधा-रानी और नटखट गोपाल के मनमोहक रूप में सजकर पहुंचे, जिससे विद्यालय का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया।

krishna janmashtami celebrated with great enthusiasm at gyan kunj international school little children dressed as radha krishna won hearts4

कार्यक्रम का शुभारंभ नन्हे राधा-कृष्ण के चंदन लगाकर एवं आरती उतारकर किया गया। इसके बाद आयोजित विशेष राधा-कृष्ण फैशन शो में विद्यार्थियों ने भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं और राधा-कृष्ण के मनमोहक स्वरूप को जीवंत कर दिया। भक्तिगीतों की मधुर धुनों पर बच्चों की आकर्षक प्रस्तुतियों ने उपस्थित शिक्षकों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया और पूरा परिसर तालियों की गूंज से गुंजायमान हो उठा।

krishna janmashtami celebrated with great enthusiasm at gyan kunj international school little children dressed as radha krishna won hearts5

संस्कार, सत्य और कर्म का संदेश देता है श्रीकृष्ण का जीवन : नंदकिशोर कुमार

समारोह को संबोधित करते हुए विद्यालय के उप प्रधानाध्यापक श्री नंदकिशोर कुमार ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म एवं उनके जीवन से जुड़ी प्रेरणादायक प्रसंगों को सरल शब्दों में विद्यार्थियों के साथ साझा किया। उन्होंने कहा कि जन्माष्टमी केवल भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का उत्सव नहीं,बल्कि धर्म की स्थापना, सत्य की विजय और अच्छे कर्मों की प्रेरणा का पर्व है।

krishna janmashtami celebrated with great enthusiasm at gyan kunj international school little children dressed as radha krishna won hearts2

उन्होंने कहा, श्रीकृष्ण का जीवन हमें सिखाता है कि कठिन परिस्थितियों में भी सत्य और धर्म का मार्ग नहीं छोड़ना चाहिए। जन्माष्टमी हमें अच्छे विचार, संस्कार और सत्कर्म अपनाने का संदेश देती है। यदि हम श्रीकृष्ण के कर्मयोग और सत्य के संदेश को अपने जीवन में उतारें, तो समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।

krishna janmashtami celebrated with great enthusiasm at gyan kunj international school little children dressed as radha krishna won hearts3 scaled

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के बच्चों ने राधा-कृष्ण के विभिन्न रूपों में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय परिवार की ओर से सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं क्षेत्रवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े: निःसंतान दंपतियों के लिए सुनहरा अवसर: चौपारण में सीड्स ऑफ़ इनोसेंस का एक दिवसीय निःशुल्क आईवीएफ परामर्श शिविर

Craft Samachar

भरोसे की खबरें, हर पल आपके साथ: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव अपडेट से तुरंत जुड़े रहें। राजनीति, टेक्नोलॉजी, मनोरंजन समेत हर क्षेत्र की तेज़ और सटीक कवरेज—24×7 आपका विश्वसनीय क्राफ्ट समाचार साथी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

चौपारण: चैथी में शोकाकुल परिवार से मिले पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला, जताई संवेदना

चौपारण: नावाडीह में गूंजा श्रीकृष्ण का जयघोष, जन्माष्टमी महोत्सव में उमड़ी आस्था

निःसंतान दंपतियों के लिए सुनहरा अवसर: चौपारण में सीड्स ऑफ़ इनोसेंस का एक दिवसीय निःशुल्क आईवीएफ परामर्श शिविर

चौपारण: विधायक के अल्टीमेटम और डीसी से शिकायत का दिखा असर, हरकत में आई एनएचएआई, महूदी में सड़क मरम्मती का कार्य शुरू

गोविंदपुर में शनिवार को भाजपा विष्णुगढ़ पश्चिमी मंडल की संगठनात्मक बैठक, मंडल पदाधिकारी व बूथ अध्यक्ष होंगे शामिल

तीन तरफ नदी, बीच में जिंदगी: पुल के इंतजार में मसरीतरी के 30 परिवार, उफनती धारा में साइकिल कंधे पर उठाकर स्कूल जाते हैं बच्चे

1 thought on “चौपारण: ज्ञान कुंज इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व, राधा-कृष्ण के रूप में सजे नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन”

Leave a Comment