विष्णुगढ़ (हजारीबाग) / राजेश दुबे। प्रखंड के बनासो स्थित दौलत महतो मेमोरियल शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई-एक के तत्वावधान में मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की डॉ. कुमारी स्वर्णा मिश्र ने की। इस अवसर पर डॉ. स्वर्णा मिश्र ने कहा कि खेल केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए ही नहीं, बल्कि व्यक्तित्व विकास का भी महत्वपूर्ण माध्यम है। खेल के माध्यम से विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और सहयोग की भावना विकसित होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित रूप से खेल गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम के दौरान खेल प्रशिक्षक सहायक व्याख्याता अशोक कुमार झा के निर्देशन में संगोष्ठी के साथ विभिन्न इनडोर खेलों का आयोजन किया गया। इसमें महाविद्यालय के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मौके पर बबली कुमारी, डॉ. ओमकार नाथ शर्मा, वीरेन्द्र देव, राघवेंद्र प्रताप, सरोज श्रीवास्तव, राजेश कुमार बर्मा, प्रवीण कुमार जायसवाल, विपिन कुमार, जितेंद्र कुमार, अदृश मुखर्जी, डॉ. सतीश चंद यादव, जयपाल राणा, डॉ. अम्बरीश कुमार दुबे, डॉ. विजयकांत चक्रवर्ती, सीमा, अजीत कुमार, भुवनेश्वर कुमार महतो, संतोष कुमार, विनोद कुमार, धर्मनाथ महतो, सौरभ सुमन, प्रीती पूनम हेम्ब्रम, राहुल, आजाद, नाजरा, सुनीता सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।
इसे भी पढ़े: नाले के पानी में तैरता मिला 50 वर्षीय व्यक्ति का शव, दूसरे दिन मिला शव







1 thought on “विष्णुगढ़: खेल से विकसित होती है अनुशासन और नेतृत्व की भावना : डॉ. स्वर्णा मिश्र”