Home | झारखंड | बिहार | देश-विदेश | खेल | मनोरंजन | क्राइम | शिक्षा | हेल्थ | राजनीति | राशिफल
- ADVERTISEMENT -

विष्णुगढ़: गोविंदपुर खुर्द में डीवीसी का स्वास्थ्य अभियान, 230 मरीजों की जांच और 33 लाभुकों में ब्लीचिंग पाउडर का वितरण

Published: Aug 28, 2026 1:58 AM  •  Updated: Aug 28, 2026 1:58 AM
HIGHLIGHTS
- ADVERTISEMENT -

विष्णुगढ़ (हजारीबाग) / राजेश दुबे। विस्थापित गांव गोविंदपुर खुर्द में गुरुवार को डीवीसी की ओर से स्वास्थ्य एवं स्वच्छता को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। डीवीसी परियोजना प्रधान राणा रणजीत सिंह के मार्गदर्शन में डीवीसी सीएसआर एवं डीवीसी हॉस्पिटल, कोनार डैम के संयुक्त तत्वावधान में डायरिया, मलेरिया और डेंगू जागरूकता सह सामान्य स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। शिविर में ग्रामीणों को बीमारियों से बचाव के उपाय बताए गए तथा बड़ी संख्या में लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व मुखिया कैलाश महतो, डॉ. बीएन मंडल, डॉ. एजाज अहमद एवं सीएसआर प्रभारी सुनील कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

IMG COM 20260828 0146384

इस अवसर पर पूर्व मुखिया कैलाश महतो ने कहा कि विस्थापित गांव में डीवीसी सीएसआर की ओर से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन ग्रामीणों के लिए महत्वपूर्ण पहल है। खासकर बुजुर्ग, असहाय और जरूरतमंद लोगों को गांव में ही स्वास्थ्य जांच और उपचार की सुविधा मिल रही है। उन्होंने डीवीसी की इस पहल की सराहना करते हुए ऐसे शिविरों को ग्रामीण क्षेत्रों के लिए उपयोगी बताया।

230 मरीजों की जांच, 33 लोगों का रक्तचाप मापा गया

शिविर के दौरान कुल 230 मरीजों की सामान्य स्वास्थ्य जांच की गई। वहीं 33 लोगों के उच्च रक्तचाप (बीपी) की जांच की गई। चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने ग्रामीणों को डायरिया, मलेरिया और डेंगू के कारण, लक्षण तथा बचाव के उपायों की जानकारी दी।

स्वास्थ्यकर्मियों ने ग्रामीणों से आसपास स्वच्छता बनाए रखने, साफ एवं सुरक्षित पेयजल का इस्तेमाल करने तथा मच्छरों के प्रजनन को रोकने के लिए जलजमाव नहीं होने देने की अपील की। जांच के बाद जरूरतमंद मरीजों के बीच निःशुल्क दवाओं का वितरण भी किया गया।

स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए 33 लाभुकों को ब्लीचिंग पाउडर

स्वास्थ्य जागरूकता अभियान के साथ स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से डीवीसी सीएसआर की ओर से 33 लाभुकों के बीच ब्लीचिंग पाउडर का वितरण किया गया। ग्रामीणों को ब्लीचिंग पाउडर के उचित उपयोग तथा स्वच्छ वातावरण बनाए रखने की जानकारी दी गई। ग्रामीणों ने डीवीसी सीएसआर एवं डीवीसी हॉस्पिटल की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि गांव में इस तरह के स्वास्थ्य शिविर लगने से लोगों को समय पर स्वास्थ्य संबंधी सलाह और उपचार की सुविधा मिलती है। मौके पर डीवीसी के फार्मासिस्ट नंदलाल साव, दिनेश किस्कु, विवेक केरकेट्टा तथा सीएसआर टीम के टेकलाल महतो, डेगलाल, दामोदर और बिरजू गंझू समेत अन्य कर्मी मौजूद थे।

इसे भी पढ़े: विष्णुगढ़: बच्चों की नींव मजबूत होगी, तभी शिक्षा की इमारत होगी बुलंद, स्टेयरिंग कमेटी की बैठक में बीडीओ ने दिए कई अहम निर्देश

- ADVERTISEMENT -

Craft Samachar

भरोसे की खबरें, हर पल आपके साथ: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव अपडेट से तुरंत जुड़े रहें। राजनीति, टेक्नोलॉजी, मनोरंजन समेत हर क्षेत्र की तेज़ और सटीक कवरेज—24×7 आपका विश्वसनीय क्राफ्ट समाचार साथी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

संबंधित खबरें

साहिबगंज: जिला उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला योजना कार्यालय से संबंधित योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक हुई आयोजित

साहिबगंज: मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत लाभुकों के चयन एवं अनुमोदन को लेकर जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित

साहिबगंज: उपायुक्त की अध्यक्षता में प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत 34,886 छात्र-छात्राओं के आवेदनों को मिली स्वीकृति

साहिबगंज: बरहरवा में धड़ल्ले से बिक रही अवैध लॉटरी, रातों-रात अमीर बनने के फेर में बर्बाद हो रहे गरीब व मजदूर

साहिबगंज: ट्रेन के टॉयलेट की छत में छिपाकर ले जाई जा रही थी विदेशी शराब, आरपीएफ ने बरहरवा में पकड़ी 81 बोतलें

उमाशंकर अकेला की हुंकार से गूंजा केवला, ‘रोड नहीं तो टोल नहीं’ 

1 thought on “विष्णुगढ़: गोविंदपुर खुर्द में डीवीसी का स्वास्थ्य अभियान, 230 मरीजों की जांच और 33 लाभुकों में ब्लीचिंग पाउडर का वितरण”

Leave a Comment