Giridih: मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना में बकरी वितरण पर विवाद, लाभुकों ने उठाए सवाल

Craft Samachar
3 Min Read

Giridih: जिले के तिसरी प्रखंड में मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत लाभुकों के बीच बकरियों का वितरण किया गया। हालांकि वितरण के साथ ही योजना की पारदर्शिता और क्रियान्वयन को लेकर सवाल उठने लगे हैं। कई लाभुकों ने आरोप लगाया है कि उन्हें निर्धारित मानक के अनुरूप बकरियां नहीं मिलीं, जिससे असंतोष का माहौल बन गया।

प्रखंड के 17 चयनित लाभुकों के बीच बकरियों का वितरण किया गया। लाभुकों का कहना है कि योजना के तहत प्रत्येक लाभुक को 4 मादा और 1 नर बकरी मिलनी थी, लेकिन कई लोगों को केवल 3 मादा और 1 नर बकरी ही दी गई। वहीं कुछ लाभुकों को 5 मादा और 2 नर बकरियां मिलने की बात भी सामने आई है। लाभुकों का आरोप है कि वितरण में एकरूपता नहीं बरती गई और स्पष्ट जानकारी भी नहीं दी गई।

इसे भी पढ़े: छठियारी से श्राद्ध तक सिमटी राजनीति, जनता के असली मुद्दे आज भी हाशिये पर : आलोक सोनी

मामले की जानकारी मिलने पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष रिंकू बर्नवाल वितरण स्थल पहुंचे और सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना का उद्देश्य ग्रामीणों को रोजगार से जोड़ना है, लेकिन यदि वितरण में ही अनियमितता होगी तो योजना का उद्देश्य प्रभावित होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि निर्धारित मानकों का पालन नहीं किया गया तथा बकरियों की गुणवत्ता और खरीद मूल्य पर भी संदेह है।

रिंकू बर्नवाल ने कहा कि बाजार में ब्लैक बंगाल नस्ल की बकरी की कीमत करीब 2,000 से 2,500 रुपये बताई जाती है, जबकि विभाग की ओर से लगभग 4,500 रुपये प्रति बकरी की खरीद की बात कही जा रही है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा उपायुक्त से शिकायत करने की बात कही।

पशु चिकित्सा राम कृष्ण बाउरी ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि जिन लाभुकों को कम बकरियां मिली हैं, उनकी स्वीकृत अनुदान राशि कम थी अथवा उन्हें पूरी अनुदान राशि प्राप्त नहीं हुई थी। इसी के अनुरूप बकरियों की संख्या तय की गई। उन्होंने बताया कि सभी लाभुकों को ब्लैक बंगाल नस्ल की बकरियां उपलब्ध कराई गई हैं और विभाग द्वारा निर्धारित दर के अनुसार ही उनकी खरीद की गई है।

बकरी वितरण को लेकर उठे विवाद के बाद योजना की खरीद प्रक्रिया, मूल्य निर्धारण और वितरण व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। अब लाभुकों और जनप्रतिनिधियों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। मौके पर प्रमुख राजकुमार यादव, रंजीत यादव, पिंटू यादव आदि लोग उपस्थित थे।

इसे भी पढ़े: Giridih: घाघरा में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो अवैध आरा मशीन, ट्रैक्टर समेत भारी मात्रा में लकड़ी जब्त

इसे भी पढ़े: Giridih: तिसरी प्रखंड सभागार में मनरेगा ऑपरेटर विकास सिन्हा को दी गई श्रद्धांजलि, दो मिनट का मौन रखकर जताया शोक

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

⚠️
Craft Samachar: कंटेंट सुरक्षित है।