Home | झारखंड | बिहार | देश-विदेश | खेल | मनोरंजन | क्राइम | शिक्षा | हेल्थ | राजनीति | राशिफल
- ADVERTISEMENT -

Hazaribagh News: चौपारण में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

Published: Jun 26, 2026 4:20 PM  •  Updated: Jun 26, 2026 4:21 PM
HIGHLIGHTS
- ADVERTISEMENT -

Chouparan (Hazaribagh): चौपारण थाना क्षेत्र के जीटी रोड स्थित ग्रामीण बैंक के समीप शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में साइकिल सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान चौपारण के बजरंग टोला निवासी रितलाल साहू के रूप में हुई है, जो सब्जी बाजार में नींबू बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रितलाल साहू साइकिल से अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कुछ देर के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए।

घटना की सूचना मिलते ही चौपारण थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे। इस बीच गुस्साए ग्रामीणों ने भागने की कोशिश कर रहे ट्रक को रोक लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने वाहन को जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक के बारे में बताया जा रहा है कि वे चौपारण ब्लॉक मोड़ स्थित सब्जी बाजार में नींबू बेचकर परिवार का पालन-पोषण करते थे। घटना के बाद बजरंग टोला और आसपास के क्षेत्रों में मातम पसरा हुआ है।

हादसे से नाराज ग्रामीणों और परिजनों ने कुछ समय के लिए सड़क जाम कर दिया और प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा तथा क्षेत्र में सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की। लोगों का कहना है कि जीटी रोड पर लगातार बढ़ती तेज रफ्तार और भारी वाहनों की आवाजाही के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है और मामले की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़े: Ranchi News: ओरमांझी में 12 किलो अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 45 लाख तक आंकी गई बरामद माल की कीमत

- ADVERTISEMENT -

Craft Samachar

भरोसे की खबरें, हर पल आपके साथ: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव अपडेट से तुरंत जुड़े रहें। राजनीति, टेक्नोलॉजी, मनोरंजन समेत हर क्षेत्र की तेज़ और सटीक कवरेज—24×7 आपका विश्वसनीय क्राफ्ट समाचार साथी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment