गुमला में कुएं से मां और दो मासूम बच्चों के शव बरामद, गांव में पसरा मातम

Craft Samachar
2 Min Read

गुमला: घाघरा थाना क्षेत्र के मनातू गांव में बुधवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। गांव के एक कुएं से महिला और उसके दो मासूम बच्चों के शव बरामद किया गया। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। मृतकों की पहचान परदेशनी कुमारी (27 वर्ष), उनके पांच वर्षीय पुत्र अंश उरांव तथा चार वर्षीय पुत्री आशमानी कुमारी) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार परदेशनी कुमारी पिछले करीब आठ महीनों से मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्या से जूझ रही थी और उसका इलाज रांची के कांके स्थित अस्पताल में चल रहा था। बुधवार दोपहर वह अपने दोनों बच्चों को साथ लेकर घर के पास स्थित कुएं की ओर गई थी। काफी देर तक तीनों के वापस नहीं लौटने पर परिजनों और ग्रामीणों ने उनकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान महिला के पति जगन्नाथ उरांव की नजर कुएं के अंदर दिखाई दे रहे कपड़ों पर पड़ी। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से कुएं की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान सबसे पहले एक बच्चे का शव मिला। बाद में महिला और दूसरे बच्चे के शव भी कुएं से बाहर निकाला गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मामला आत्महत्या से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, हालांकि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़े: देवघर में दर्दनाक हादसा, पुराने घर की छत गिरने से मजदूर की मौत

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

⚠️
Craft Samachar: कंटेंट सुरक्षित है।