देवघर में दर्दनाक हादसा, पुराने घर की छत गिरने से मजदूर की मौत

Craft Samachar
1 Min Read

देवघर: जिले के सारठ थाना क्षेत्र के खेरबोनी गांव में पुराने घर को तोड़ने के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। घर की छत भरभराकर गिरने से मलबे में दबकर एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान 40 वर्षीय महेंद्र मंडल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, खेरबोनी गांव निवासी चंद्रकांत झा को आवास योजना के तहत नया आवास स्वीकृत हुआ था। नए मकान के निर्माण के लिए पुराने घर को तोड़ने का काम कराया जा रहा था। इसी दौरान अचानक घर की छत गिर गई, जिसकी चपेट में आकर मजदूर महेंद्र मंडल गंभीर रूप से दब गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक मजदूर सारठ थाना क्षेत्र के भथड़िया गांव का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि वह अपने परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

इसे भी पढ़े: लातेहार में अवैध कोयला खनन पर बड़ी कार्रवाई, 8 अवैध सुरंगों की डोजरिंग कर मुहाना किया बंद

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

⚠️
Craft Samachar: कंटेंट सुरक्षित है।