गिरिडीह में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 9000 किलो जावा महुआ व 350 लीटर शराब नष्ट

Craft Samachar
2 Min Read

गिरिडीह: जिले में नशे के खिलाफ जिला प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में बुधवार को मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो के नेतृत्व में उत्पाद विभाग और मुफ्फसिल थाना की संयुक्त टीम ने थाना क्षेत्र के बराहमोरिया गांव में सघन छापेमारी अभियान चलाया। छापेमारी के दौरान गांव में संचालित अवैध महुआ चुलाई शराब भट्टियों की पहचान कर उन्हें ध्वस्त कर दिया गया। साथ ही अवैध शराब कारोबारियों के घरों और संभावित ठिकानों की तलाशी भी ली गई। तलाशी के क्रम में अवैध शराब निर्माण के लिए संग्रहित 9000 किलोग्राम जावा महुआ तथा 350 लीटर अवैध महुआ चुलाई शराब बरामद की गई, जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान छापेमारी दल को देखते ही अवैध शराब कारोबार से जुड़े लोग मौके से फरार हो गए। फरार आरोपियों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। जिला प्रशासन और उत्पाद विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

इसे भी पढ़े: रांची में अधिकारियों से मिले सांसद मनीष जायसवाल, सड़क एवं पेयजल योजनाओं में तेजी लाने की उठाई मांग

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

⚠️
Craft Samachar: कंटेंट सुरक्षित है।