नौडीहा बाजार पप्पू यादव। पलामू जिले के नौडीहा बाजार थाना परिसर में आगामी मोहर्रम पर्व को लेकर नौडीहा थाना प्रभारी नीरज कुमार के अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसका संचालक मुखिया गौतम सिंह ने किया बतौररूप से छतरपुर अंचल निरीक्षक द्वारिका राम, जिला परिषद सुदामा पासवान, प्रमुख रेशम कुमारी उपस्थिति रही मोहर्रम पर्व मनाने को लेकर थाना प्रभारी नीरज कुमार ने कहा कि सादगी और भाईचारे के साथ मिलजुल कर मुहर्रम पर्व मनाए। मुहर्रम कमिटी का सख्त निर्देश देते हुए उन्होंने कहा है कि सरकार के गाइडलाइन को पालन करते हुए किसी भी परिस्थिति में मोहर्रम पर्व में डीजे नहीं बजेगा डीजे बजाने पर कमिटी के ऊपर सख्त कार्रवाई की जाएगी ग्रामीणों ने बिजली विभाग के लचर व्यवस्था एवं कहीं सड़क पर 11 हजार तार तो कहीं 440 वोल्ट का तार पोल जर्जर हालत में एवं लटकते हुए का मामला आया है, नौडीहा प्रखंड के कई क्षेत्रों में सड़क पर गटी बालू, ईट रखकर सड़क अतिक्रमण का ग्रामीणों ने समस्या रखा है थाना प्रभारी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए उन्होंने सख्त रूप से निर्देश दिया है कि मोहर्रम से पहले बिजली विभाग के एसडीओ से बात कर तार का समस्या को दुरुस्त किया जाएगा और सड़क अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा पुलिस अंचल निरीक्षक द्वारिका राम ने कहा कि मोहर्रम पर्व में सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट एवं गलत अफवाह फैलाने वाले पर पुलिस की रहेगी पैनी नजर अफवाह फैलाने पर होगी कार्रवाई मोहर्रम पर्व में किसी भी घटना का जानकारी त्वरित पुलिस प्रशासन को दें।
मौके पर सआई मनोज कुमार, एसआई सुदामा चौधरी, नर्सिंग उरांव, राजेश बैठा, अंचल सीआई श्रीकांत कुमार, मुखिया प्रतिनिधि रामबली पासवान, प्रतिनिधि मुखिया लालबिहारी यादव, मुख्तार अंसारी, अनवर अंसारी, मुमताज अंसारी, ललन यादव, नारुसलाह अंसारी, रमतुला अंसारी, शहंशाह आलम, मोहुद्दीन अंसारी, अन्य उपस्थित रहे।