पलामू में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, कई थाना प्रभारियों का तबादला, छतरपुर में सौरभ चौबे बने प्रभारी

Nitish Keshri
2 Min Read

पलामू में बड़े पैमाने पर थाना प्रभारियों का तबादला, पांकी की कमान दीपक सिंह को, छतरपुर में सौरभ चौबे बने प्रभारी

पलामू। जिले में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी आदेश के तहत जिले के कई थाना प्रभारियों का तबादला करते हुए उन्हें तत्काल नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है। इस फेरबदल में छतरपुर, चैनपुर, हैदरनगर, पाटन, पांकी समेत एक दर्जन से अधिक थाना क्षेत्रों के प्रभारी बदले गए हैं। पुलिस विभाग के अनुसार यह कदम जिले में अपराध नियंत्रण, शांति व्यवस्था बनाए रखने और पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है। एसपी ने हाल ही में आयोजित बैठक में स्पष्ट किया था कि जिले में अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को क्षेत्र में सक्रिय रहकर अपराध पर लगाम लगाने और आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा कायम करने का निर्देश दिया है।

नीचे देखें पूरी लिस्ट —

क्रं०सं० थाना/क्षेत्र पदनाम
1 छत्तरपुर सौरव चौबे
2 चैनपुर लालजी
3 पाटन अनिल विद्यार्थी
4 पांकी दीपक सिंह
5 पिपरा प्रदीप शर्मा
6 नौडीहा बाजार नीरज कुमार
7 सदर अफजल अंसारी
8 देवरी राजू गुप्ता
9 हैदरनगर तंजीलुल मनान
10 सतबरवा प्रदीप कुमार
11 छत्तरपुर महिला थाना रुपा बाखला
12 टाउन महिला थाना पार्वती कुमारी
13 हुसैनाबाद महिला थाना मुन्नी कुमारी

पुलिस विभाग के इस बड़े प्रशासनिक बदलाव को जिले में बेहतर कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

इसे भी पढ़े: NEET पेपर लीक : 23 लाख सपनों पर एक लीक का प्रहार – आलोक सोनी

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

⚠️
Craft Samachar: कंटेंट सुरक्षित है।