चौपारण/हजारीबाग: चौपारण थाना क्षेत्र स्थित खतरनाक दनुआ घाटी में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। घाटी में आधा दर्जन से अधिक वाहन आपस में भीषण रूप से टकरा गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया और लोगों की भीड़ जुट गई।
हादसे की सूचना मिलते ही चौपारण थाना पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौपारण पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। दनुआ घाटी में तेज रफ्तार और अनियंत्रित वाहनों के कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। यह घाटी पहले भी कई बड़े सड़क हादसों की गवाह बन चुकी है। प्रशासन ने दनुआ घाटी से गुजरने वाले वाहन चालकों से सावधानी बरतने और नियंत्रित गति से वाहन चलाने की अपील की है, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।
नोट: इस खबर में इस्तेमाल किया गया तस्वीर AI (Artificial Intelligence) की सहायता से तैयार किया गया है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में प्रयुक्त थंबनेल/चित्र AI (Artificial Intelligence) की सहायता से तैयार किया गया है। इसका उद्देश्य केवल प्रस्तुति को आकर्षक बनाना है। चित्र में दिखाई गई दृश्य सामग्री वास्तविक घटना से पूरी तरह मेल खाए, यह आवश्यक नहीं है। क्राफ्ट समाचार इस AI जनरेटेड चित्र की पूर्ण वास्तविकता या सटीकता की जिम्मेदारी नहीं लेता।
इसे भी पढ़े: चौपारण थाना को मिले नए थाना प्रभारी, पंकज कुमार ने संभाला पदभार