चौपारण थाना को मिले नए थाना प्रभारी, पंकज कुमार ने संभाला पदभार

Craft Samachar
2 Min Read

सरोज सिंह चौधरी का कटकमदाग तबादला, अफीम खेती के खिलाफ कार्रवाई रही बड़ी उपलब्धि

चौपारण। चौपारण थाना में शनिवार को नए थाना प्रभारी के रूप में पंकज कुमार ने पदभार ग्रहण किया। निवर्तमान थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी ने उन्हें औपचारिक रूप से प्रभार सौंपते हुए शुभकामनाएं दीं। वहीं सरोज सिंह चौधरी का तबादला कटकमदाग थाना में किया गया है।

पदभार ग्रहण के दौरान थाना परिसर में सौहार्दपूर्ण माहौल देखने को मिला। दोनों अधिकारियों ने एक-दूसरे का अभिवादन किया तथा बेहतर पुलिस व्यवस्था को लेकर चर्चा भी की। इस अवसर पर पुलिस पदाधिकारियों, थाना कर्मियों और स्थानीय लोगों ने नए थाना प्रभारी पंकज कुमार का स्वागत किया।

Chauparan Police Station In-charge Pankaj Kumar
चौपारण थाना प्रभारी पंकज कुमार

करीब दस माह तक चौपारण थाना का नेतृत्व संभालने वाले सरोज सिंह चौधरी का कार्यकाल उपलब्धियों भरा माना जा रहा है। विशेष रूप से अवैध अफीम खेती के खिलाफ चलाए गए अभियान में चौपारण पुलिस को बड़ी सफलता मिली। उनके नेतृत्व में कई क्षेत्रों में छापेमारी अभियान चलाकर अफीम की फसलों को नष्ट किया गया तथा अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने की दिशा में प्रभावी कार्रवाई की गई।

स्थानीय लोगों के बीच भी सरोज सिंह चौधरी की कार्यशैली की सराहना होती रही। कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ अपराध नियंत्रण और जनसंपर्क को लेकर उनका प्रयास चर्चा में रहा। नए थाना प्रभारी पंकज कुमार ने पदभार संभालने के बाद कहा कि थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि आम जनता और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर कानून व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा। साथ ही अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि जनता के सहयोग से ही बेहतर पुलिसिंग संभव है और चौपारण क्षेत्र में सुरक्षा एवं विश्वास का माहौल कायम रखा जाएगा।

इसे भी पढ़े: हजारीबाग पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 39 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

⚠️
Craft Samachar: कंटेंट सुरक्षित है।