Home झारखंड बिहार देश-विदेश खेल मनोरंजन राजनीति

चतरा में भीषण सड़क हादसा: कार-बाइक की टक्कर में चौपारण के 2 युवकों की मौत, 2 घायल

Published: May 4, 2026 2:56 PM  •  Updated: May 4, 2026 2:56 PM
horrific-road-accident-in-chatra-2-youths-from-chauparan-killed-2-injured-in-car-bike-collision
HIGHLIGHTS
- ADVERTISEMENT -

परसौनी चौक के पास आमने-सामने भिड़ंत, घायलों को हजारीबाग रेफर, तेज रफ्तार और लापरवाही बनी वजह

इटखोरी (चतरा)। झारखंड के चतरा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा इटखोरी थाना क्षेत्र के परसौनी चौक के समीप हुआ, जहां तेज रफ्तार कार और बाइक के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दोनों युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान चौपारण प्रखंड के करमा गांव निवासी अभिषेक कुमार पासवान और ऋषि कुमार पासवान के रूप में की गई है। वहीं हादसे में कार सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल इटखोरी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चतरा भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

हादसे की वजह पर जांच जारी: प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना हादसे की मुख्य वजह मानी जा रही है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

सड़क सुरक्षा पर फिर उठे सवाल: चतरा और आसपास के इलाकों में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यातायात नियमों की अनदेखी और तेज रफ्तार लोगों की जान ले रही है। प्रशासन द्वारा सख्ती के बावजूद ऐसे हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं।

इसे भी पढ़े: ओवरटेक बना हादसे की वजह: बलेनो कार और बाइक की जोरदार टक्कर, दो युवक घायल, बेहतर इलाज के लिए रेफर

- ADVERTISEMENT -

Craft Samachar

भरोसे की खबरें, हर पल आपके साथ: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव अपडेट से तुरंत जुड़े रहें। राजनीति, टेक्नोलॉजी, मनोरंजन समेत हर क्षेत्र की तेज़ और सटीक कवरेज—24×7 आपका विश्वसनीय क्राफ्ट समाचार साथी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

झारखंड

विष्णुगढ़: 15 सूत्री मांगों पर विस्थापितों का बड़ा ऐलान, 5 अक्टूबर से डीवीसी कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना

विष्णुगढ़: सरकारी काम में दिन-रात जुटे वीएलई, भुगतान के लिए वर्षों से इंतजार

चौपारण: नमन दीप पब्लिक स्कूल दनुआ में कर्मा पर्व की धूम: बहनों ने की भाइयों की लंबी उम्र के लिए पूजा

विष्णुगढ़: कर्मा महोत्सव में बिखरी लोकसंस्कृति की रंगत, प्रकृति और परंपरा संरक्षण का दिया संदेश

हजारीबाग: अवैध शराब के खिलाफ चौपारण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 चोरी की मोटरसाइकिल और 285 लीटर महुआ शराब जब्त

विष्णुगढ़ में धूमधाम से मनाया गया प्रखंड स्तरीय करम महोत्सव, खरकी की झूमर टीम रही प्रथम

Leave a Comment