Home झारखंड बिहार देश-विदेश खेल मनोरंजन राजनीति

ओवरटेक बना हादसे की वजह: बलेनो कार और बाइक की जोरदार टक्कर, दो युवक घायल, बेहतर इलाज के लिए रेफर

Published: May 3, 2026 4:07 PM  •  Updated: May 3, 2026 4:24 PM
HIGHLIGHTS
- ADVERTISEMENT -

क्राफ्ट समाचार/मनोज लाल बर्नवाल

गिरिडीह। जिले के तिसरी प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक बलेनो कार और मोटरसाइकिल के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

IMG COM 20260503 1601532

घायलों की पहचान खिजुरी निवासी रामचन्द्र तुरी (पिता- मथुरा तुरी) और मिंटू साव (पिता- उमेश साव) के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना उस समय हुई जब सड़क पर ओवरटेक करने के दौरान दोनों वाहनों का संतुलन बिगड़ गया। इस दौरान कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी और उसे कुछ दूर तक घसीटते हुए ले गई। हो-हल्ला होने पर ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए कार को पकड़ लिया। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक बाइक से उछलकर सड़क पर जा गिरे, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और मानवता का परिचय देते हुए दोनों घायलों को तिसरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां डॉ. महेश्वरम ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण दोनों को बेहतर इलाज के लिए उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया गया।

IMG COM 20260503 1601533

इधर, घटना की सूचना मिलते ही तिसरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त बलेनो कार व मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण अक्सर सड़क हादसे होते रहते हैं। लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है, ताकि इस तरह की घटनाओं पर लगाम लगाई जा सके।

इसे भी पढ़े: बरही बैंक लूट कांड का खुलासा, वाराणसी से तीन आरोपी गिरफ्तार, सोना व नकदी बरामद

- ADVERTISEMENT -

Craft Samachar

भरोसे की खबरें, हर पल आपके साथ: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव अपडेट से तुरंत जुड़े रहें। राजनीति, टेक्नोलॉजी, मनोरंजन समेत हर क्षेत्र की तेज़ और सटीक कवरेज—24×7 आपका विश्वसनीय क्राफ्ट समाचार साथी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

झारखंड

विष्णुगढ़: 15 सूत्री मांगों पर विस्थापितों का बड़ा ऐलान, 5 अक्टूबर से डीवीसी कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना

विष्णुगढ़: सरकारी काम में दिन-रात जुटे वीएलई, भुगतान के लिए वर्षों से इंतजार

चौपारण: नमन दीप पब्लिक स्कूल दनुआ में कर्मा पर्व की धूम: बहनों ने की भाइयों की लंबी उम्र के लिए पूजा

विष्णुगढ़: कर्मा महोत्सव में बिखरी लोकसंस्कृति की रंगत, प्रकृति और परंपरा संरक्षण का दिया संदेश

हजारीबाग: अवैध शराब के खिलाफ चौपारण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 चोरी की मोटरसाइकिल और 285 लीटर महुआ शराब जब्त

विष्णुगढ़ में धूमधाम से मनाया गया प्रखंड स्तरीय करम महोत्सव, खरकी की झूमर टीम रही प्रथम

Leave a Comment