जमीन विवाद में बढ़ी रंजिश, चारपहिया वाहन से कुचलने की कोशिश, पीड़ित ने थाने में लगाई न्याय की गुहार

Craft Samachar
2 Min Read

क्राफ्ट समाचार/मनोज लाल बर्नवाल तिसरी

गिरिडीह। जिले के तिसरी थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलवाना गांव में जमीन विवाद को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित मो. शमशाद आलम ने आरोप लगाया है कि उन्हें जान से मारने की नीयत से चारपहिया वाहन से कुचलने का प्रयास किया गया। इस संबंध में उन्होंने तिसरी थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।

दिए गए आवेदन में पीड़ित ने बताया कि वह सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे अपने घर बेलवाना से गिरिडीह व्यवहार न्यायालय जा रहे थे। इसी दौरान खिजुरी मुख्य मार्ग पर विपरीत दिशा से आ रही एक चारपहिया वाहन ने उन्हें कुचलने की कोशिश की। किसी तरह वह बाल-बाल बच गए। पीड़ित के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच पूर्व से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि विरोधी पक्ष विवादित जमीन पर जबरन कब्जा करना चाहता है और विरोध करने पर जानलेवा हमला किया गया। मो. शमशाद आलम ने थाना प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। इधर, पुलिस ने पीड़ित के आवेदन के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और पूरे घटनाक्रम की छानबीन में जुटी हुई है।

इसे भी पढ़े: बेटियों के विवाह में सहारा बन रहे सांसद, विधायक प्रतिनिधि ने घर-घर जाकर लहंगा प्रदान किया

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

⚠️
Craft Samachar: कंटेंट सुरक्षित है।