Home झारखंड बिहार देश-विदेश खेल मनोरंजन राजनीति
---Advertisement---

बेटियों के विवाह में सहारा बन रहे सांसद, विधायक प्रतिनिधि ने घर-घर जाकर लहंगा प्रदान किया

---Advertisement---

चौपारण (हजारीबाग)। क्षेत्र में सामाजिक सरोकार और जनसेवा की मिसाल पेश करते हुए सांसद मनीष जायसवाल द्वारा जरूरतमंद गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग का सिलसिला लगातार जारी है। इसी कड़ी में स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं के माध्यम से उन बेटियों तक मदद पहुंचाई जा रही है, जिनकी शादी तय हो चुकी है। उन्हें सप्रेम भेंट स्वरूप घर-घर जाकर लहंगा प्रदान किया जा रहा है, ताकि उनके विवाह में आर्थिक बोझ कुछ कम हो सके और वे सम्मान के साथ अपने नए जीवन की शुरुआत कर सकें।

rajdev yadav karma2

इस पहल के तहत करमा पंचायत के ग्राम करमा, केदली खुर्द, केदली कला, जियाचक, लपसिया, जोकट, डोईया सहित कई गांवों में पहुंचकर जरूरतमंद बेटियों को लहंगा उपलब्ध कराया गया। यह कार्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से संपन्न हो रहा है, जिससे लाभ सीधे पात्र परिवारों तक पहुंच रहा है।

rajdev yadav karma1

इस संबंध में जानकारी देते हुए विधायक प्रतिनिधि राजदेव यादव ने बताया कि सांसद मनीष जायसवाल और विधायक मनोज यादव के संयुक्त सौजन्य से यह सेवा कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग करना एक पुण्य कार्य है और इस पहल से समाज में सकारात्मक संदेश जा रहा है। क्षेत्र के लोग इस कार्य की सराहना कर रहे हैं और जनप्रतिनिधियों के प्रति सम्मान व विश्वास भी बढ़ा है। वहीं, जिन बेटियों को यह सहयोग मिला, उनके परिजनों ने भावुक होकर सांसद और विधायक के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि इस तरह की मदद उनके लिए बड़ी राहत है, जिससे शादी की तैयारियों में काफी सहूलियत मिल रही है।

rajdev yadav karma9

लहंगा वितरण कार्यक्रम के दौरान मध्य मंडल सांसद प्रतिनिधि रिशु बर्नवाल, सांसद प्रतिनिधि राजदेव यादव सहित कई स्थानीय कार्यकर्ता और गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस पहल को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह देखा जा रहा है और लोग इसे जनसेवा का एक प्रेरणादायक उदाहरण मान रहे हैं।

rajdev yadav karma8

इसे भी पढ़े: स्कूल रूआर 2026 अभियान की शुरुआत, हर बच्चे को स्कूल से जोड़ने का संकल्प, दीप प्रज्वलित कर की गई शुभारंभ

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

गणेश महोत्सव को लेकर विष्णुगढ़ में तैयारियां तेज, पांच दिनों तक सजेगा भव्य मेला, सार्वजनिक गणपति पूजा समिति का हुआ पुनर्गठन

हजारीबाग में CGL परीक्षा गड़बड़ी मामले में CID का बड़ा एक्शन, पौता गांव से दो सगे भाई गिरफ्तार

चौपारण: जमुनियातरी में अंधेरे से परेशान ग्रामीण, खराब सोलर लाइटों की मरम्मत की मांग, पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला से लगाई गुहार

विष्णुगढ़: बरवाअड्डा थाना प्रकरण पर जेएलकेएम की हुंकार, जयराम महतो के समर्थन में गांव-गांव पहुंचेगा संगठन

विष्णुगढ़: बड़की बांध के पवित्र जल से गूंजा मां मनसा का जयकारा, रमुआ में उमड़ी आस्था, सोमवार को हवन-आरती के बाद होगा कलश विसर्जन

बिष्णुगढ़ में स्वास्थ्य सेवा को मिली नई रफ्तार, निःशुल्क शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी सलाह, अब सप्ताह में दो दिन मिलेगी विशेषज्ञ चिकित्सा

Leave a Comment