Home झारखंड बिहार देश-विदेश खेल मनोरंजन राजनीति
---Advertisement---

चौपारण में डबल संकट: गैस के बाद अब बिजली कटौती से जनजीवन बेहाल, लोगों में बढ़ता आक्रोश

---Advertisement---

चौपारण। प्रखंड क्षेत्र में पहले से चल रहे घरेलू गैस संकट के बीच अब बिजली व्यवस्था भी पूरी तरह चरमरा गई है। प्रखंड के 26 पंचायतों में बिजली की गंभीर समस्या बनी हुई है, जिससे हजारों लोग प्रभावित हो रहे हैं। भीषण गर्मी के बीच विभाग द्वारा उपभोक्ताओं को महज 8 से 10 घंटे ही बिजली दी जा रही है। इसके अलावा तार गिरने और बार-बार फॉल्ट होने के कारण दो से तीन घंटे तक अतिरिक्त बिजली बाधित रहती है। लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। भीषण गर्मी में बिजली गायब रहने से लोगों की परेशानी चरम पर पहुंच गई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि दिन के समय कई घंटों बिजली नहीं रहती, जिससे घरों में दैनिक कामकाज ठप पड़ जाता है। बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है, वहीं दुकानदारों और छोटे व्यवसायियों को भी भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। बिजली के अभाव में कई जरूरी काम प्रभावित हो रहे हैं, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। प्रखंड क्षेत्रों में हालात चिंताजनक बने हुए हैं। लोग पहले से गैस की समस्या से जूझ रहे थे, अब बिजली संकट ने उनकी मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। बढ़ती परेशानी को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश साफ नजर आ रहा है। लोगों ने जनप्रतिनिधियों और प्रशासन से जल्द संज्ञान लेकर व्यवस्था में सुधार करने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो वे सड़क पर उतरने के लिए बाध्य होंगे।

इसे भी पढ़े: इश्क का दर्दनाक अंत: प्रेमी की आत्महत्या के बाद प्रेमिका ने भी दी जान, गांव में पसरा मातम

Craft Samachar

भरोसे की खबरें, हर पल आपके साथ: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव अपडेट से तुरंत जुड़े रहें। राजनीति, टेक्नोलॉजी, मनोरंजन समेत हर क्षेत्र की तेज़ और सटीक कवरेज—24×7 आपका विश्वसनीय क्राफ्ट समाचार साथी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

विष्णुगढ़ में पुलिस की जागरूकता पाठशाला, नशे और महिला अपराध के खिलाफ विद्यार्थियों ने बुलंद की आवाज, लिया नशामुक्त समाज का संकल्प

11 वर्षों से विष्णुगढ़ में शिक्षा की मजबूत नींव तैयार कर रहा एम्बिशन, 1000 से अधिक विद्यार्थियों का भरोसा, 1 अक्टूबर से नया बैच

गणेश महोत्सव को लेकर विष्णुगढ़ में तैयारियां तेज, पांच दिनों तक सजेगा भव्य मेला, सार्वजनिक गणपति पूजा समिति का हुआ पुनर्गठन

हजारीबाग में CGL परीक्षा गड़बड़ी मामले में CID का बड़ा एक्शन, पौता गांव से दो सगे भाई गिरफ्तार

चौपारण: जमुनियातरी में अंधेरे से परेशान ग्रामीण, खराब सोलर लाइटों की मरम्मत की मांग, पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला से लगाई गुहार

विष्णुगढ़: बरवाअड्डा थाना प्रकरण पर जेएलकेएम की हुंकार, जयराम महतो के समर्थन में गांव-गांव पहुंचेगा संगठन

Leave a Comment