Home झारखंड बिहार देश-विदेश खेल मनोरंजन राजनीति
---Advertisement---

इश्क का दर्दनाक अंत: प्रेमी की आत्महत्या के बाद प्रेमिका ने भी दी जान, गांव में पसरा मातम

---Advertisement---

क्राफ्ट समाचार/मनोज लाल बर्नवाल तिसरी

गिरिडीह। जिले के तिसरी प्रखंड अंतर्गत दुलियाकरम गांव से प्रेम प्रसंग का एक बेहद हृदयविदारक मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। प्रेमी की आत्महत्या के सदमे को बर्दाश्त नहीं कर पाई प्रेमिका ने भी फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस दर्दनाक घटना के बाद गांव में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव में चल रहे प्रेम संबंध को लेकर पंचायत बैठी थी। पंचायत के फैसले के बाद युवक रामजीत सोरेन मानसिक रूप से काफी आहत हो गया था। इसी तनाव के बीच उसने सोमवार को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की मौत की खबर फैलते ही पूरे गांव में मातम छा गया।

बताया जाता है कि प्रेमी की मौत की सूचना मिलते ही प्रेमिका गहरे सदमे में चली गई थी। परिजनों ने उसे संभालने का काफी प्रयास किया और स्थिति को देखते हुए उसे उसके मौसा के घर भेज दिया गया, ताकि वह इस दुख से उबर सके। लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। प्रेमिका अपने प्रेमी की मौत के सदमे को सहन नहीं कर सकी और बुधवार को उसने भी फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है, ताकि घटना के पीछे की पूरी सच्चाई सामने आ सके।

इस हृदयविदारक घटना ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया है। लोग इस प्रेम कहानी के दर्दनाक अंत से स्तब्ध हैं और हर किसी की जुबान पर यही सवाल है कि आखिर हालात इतने खराब कैसे हो गए कि दो जिंदगियां एक साथ खत्म हो गईं।

इसे भी पढ़े: जय भीम के जयकारों से गुंजा चौपारण: गाजे-बाजे के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, उमड़ी भारी भीड़

Craft Samachar

भरोसे की खबरें, हर पल आपके साथ: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव अपडेट से तुरंत जुड़े रहें। राजनीति, टेक्नोलॉजी, मनोरंजन समेत हर क्षेत्र की तेज़ और सटीक कवरेज—24×7 आपका विश्वसनीय क्राफ्ट समाचार साथी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

विष्णुगढ़ में पुलिस की जागरूकता पाठशाला, नशे और महिला अपराध के खिलाफ विद्यार्थियों ने बुलंद की आवाज, लिया नशामुक्त समाज का संकल्प

11 वर्षों से विष्णुगढ़ में शिक्षा की मजबूत नींव तैयार कर रहा एम्बिशन, 1000 से अधिक विद्यार्थियों का भरोसा, 1 अक्टूबर से नया बैच

गणेश महोत्सव को लेकर विष्णुगढ़ में तैयारियां तेज, पांच दिनों तक सजेगा भव्य मेला, सार्वजनिक गणपति पूजा समिति का हुआ पुनर्गठन

हजारीबाग में CGL परीक्षा गड़बड़ी मामले में CID का बड़ा एक्शन, पौता गांव से दो सगे भाई गिरफ्तार

चौपारण: जमुनियातरी में अंधेरे से परेशान ग्रामीण, खराब सोलर लाइटों की मरम्मत की मांग, पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला से लगाई गुहार

विष्णुगढ़: बरवाअड्डा थाना प्रकरण पर जेएलकेएम की हुंकार, जयराम महतो के समर्थन में गांव-गांव पहुंचेगा संगठन

Leave a Comment