Home झारखंड बिहार देश-विदेश खेल मनोरंजन राजनीति
---Advertisement---

जय भीम के जयकारों से गुंजा चौपारण: गाजे-बाजे के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, उमड़ी भारी भीड़

---Advertisement---

सांसद मनीष जायसवाल, विधायक मनोज यादव, सुरेश बैठा व अन्य गणमान्य रहे मौजूद

चौपारण (हजारीबाग)। भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती बुधवार को प्रखंड क्षेत्र में हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर अम्बेडकर विचारधारा मंच के तत्वावधान में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथियों ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित और पुष्पांजलि अर्पित कर किया। मौके पर सांसद मनीष जायसवाल, विधायक मनोज कुमार यादव, कांके विधायक सुरेश बैठा, आयकर आयुक्त निशा उरांव, पूर्व एमएलसी प्रवीण सिंह, भाजपा नेत्री गीता हाजरा, जिप सदस्य राकेश रंजन और समाजसेवी हरिश्चंद्र सिंह समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। मंच के अध्यक्ष रामस्वरूप पासवान, सचिव प्रो. बिराज रविदास एवं मुखिया संघ अध्यक्ष बिरेंद्र रजक ने अतिथियों का स्वागत किया।

IMG COM 20260416 0011415

शोभायात्रा में उमड़ी भारी भीड़

ब्लॉक परिसर से गाजे-बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा ब्लॉक मोड़ से शुरू होकर जीटी रोड और चतरा मोड़ होते हुए केंदुआ मोड़ पहुंची, जहाँ से देर शाम वापस ब्लॉक परिसर लौटकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में 26 पंचायतों से आए महिला-पुरुषों की भारी भीड़ और पारंपरिक वाद्ययंत्रों की धुन ने उत्सव का माहौल बना दिया।

IMG COM 20260416 0011414

वक्ताओं ने बाबा साहेब के योगदान को याद किया

सांसद ने कहा कि बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर ने हमें शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो का मूल मंत्र दिया था। आज के युवाओं को चाहिए कि वे जातिवाद की संकीर्ण सोच से ऊपर उठकर समाज को शिक्षित और सशक्त बनाने में जुटें। विधायक मनोज यादव ने कहा कि बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलकर ही उनके सपनों का भारत बनाया जा सकता है। आयकर आयुक्त निशा ने कहा कि बाबा साहेब ने देश को एक समावेशी संविधान दिया, जिसमें हर वर्ग के अधिकार सुरक्षित हैं। उन्होंने महिलाओं को समाज में समानता का अधिकार दिलाकर सशक्त बनाया। कांके विधायक सुरेश बैठा ने जोर देते हुए कहा कि आंबेडकर को किसी एक जाति के दायरे में न बांधें, वे एक वैश्विक विचारधारा का नाम हैं।

IMG COM 20260416 0011413

मौके पर इनकी रही उपस्थिति

शोभायात्रा में मुख्य रूप से पूर्व डीएसपी केदार राम, डॉ. बालेश्वर राम, राजदेव यादव, आशीष सिंह, अरविंद सिन्हा, गुलाब रजक, मुखिया पप्पू रजक, ममता कुमारी, पूजा कुमारी, सुनीता देवी, कृष्णा रविदास, बिनोद सिंह, मनोज सिंह, रामाधीन तुरी, सुखदेव पासवान, अजय रविदास, कृष्णा पासवान, अर्जुन रविदास, अजय पासवान, बसंत देवी, सुरेंद्र दास, प्रेम पासवान, मधुसूदन रजक, राजकुमार रजक, महेंद्र पासवान, मनोज यादव सहित हजारों गणमान्य लोग शामिल थे।

IMG COM 20260416 0011412

इसे भी पढ़े: पिकअप वैन की टक्कर से स्कूटी चालक गंभीर रूप से घायल, बच्चे को स्कूल से लाने के दौरान हुआ हादसा

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

गणेश महोत्सव को लेकर विष्णुगढ़ में तैयारियां तेज, पांच दिनों तक सजेगा भव्य मेला, सार्वजनिक गणपति पूजा समिति का हुआ पुनर्गठन

हजारीबाग में CGL परीक्षा गड़बड़ी मामले में CID का बड़ा एक्शन, पौता गांव से दो सगे भाई गिरफ्तार

चौपारण: जमुनियातरी में अंधेरे से परेशान ग्रामीण, खराब सोलर लाइटों की मरम्मत की मांग, पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला से लगाई गुहार

विष्णुगढ़: बरवाअड्डा थाना प्रकरण पर जेएलकेएम की हुंकार, जयराम महतो के समर्थन में गांव-गांव पहुंचेगा संगठन

विष्णुगढ़: बड़की बांध के पवित्र जल से गूंजा मां मनसा का जयकारा, रमुआ में उमड़ी आस्था, सोमवार को हवन-आरती के बाद होगा कलश विसर्जन

बिष्णुगढ़ में स्वास्थ्य सेवा को मिली नई रफ्तार, निःशुल्क शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी सलाह, अब सप्ताह में दो दिन मिलेगी विशेषज्ञ चिकित्सा

Leave a Comment