तिसरी में धूमधाम से 135 वां डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई गई

तिसरी पंचायत भवन में मंगलवार को भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई...

Craft Samachar
2 Min Read

क्राफ्ट समाचार/मनोज लाल बर्नवाल

गिरिडीह। तिसरी प्रखंड में तिसरी पंचायत भवन में मंगलवार को भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कार्यक्रम की शुरुआत डॉक्टर भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर की गई। झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष रिंकू बर्नवाल सम्बोधित करते हुए कहा कि बाबा भीम राव की शिछा और नीति पर के आधार पर हम सभी को चलना चाहिए। पंचायत समिति सदस्य लालो यादव उर्फ कारण यादव सभी धर्म के लोग आरक्षण दिलाने का काम अगर कोई किया है तो सिर्फ डाक्टर भीम राव आंबेडकर ने ही किया है।

इसके बाद उपस्थित लोगों ने उनके बताए मार्ग पर चलने और समाज में समानता, भाईचारा एवं शिक्षा के महत्व को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। जिला मंत्री मनोज यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि डॉक्टर भीम राव आंबेडकर एक ऐसे होनहार बाबा थे जिसका आज उदाहरण है जो आज सभी श्रेणी के लोग को आरक्षण दिया जा रहा है साथ ही आज हमारा एक ऐसा देश है जिसमें सभी जाती और धर्म को मानने का छूट है चाहे वो राजनीति, शिक्षा या शैक्षणिक किसी भी तरह की संस्थाओं में लाभ मिल रहा है तो वह डॉक्टर भीम राव आंबेडकर की देन है साथ ही समाज के वंचित और शोषित वर्गों को अधिकार दिलाने के लिए जीवनभर संघर्ष किया, जिसे देश कभी नहीं भूल सकता।

Advertisement
Ad

इस मौके पर जय भीम के नारे लगाए गए और रैली निकालकर लोगों को उनके विचारों से अवगत कराया गया। कार्यक्रम में मंत्री मनोज यादव, जेमेम प्रखंड अध्यक्ष रिंकू बर्नवाल, पंचायत समिति सदस्य गोपी रविदास, तुपलाल यादव, अनासियस हेंब्रम, पंचायत समिति लालो यादव, पुनीचंद साव, पूर्व मुखिया इब्राहिम मियां, जिला परिषद रामकुमार राउत, जिला परिषद प्रतिनिधि किशुन यादव, लाटो रविदास, अयोध्या रविदास, दिनेश रविदास, सिकंदर रविदास, सुनील रविदास आदि लोग उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े: चौपारण में गैस एजेंसी पर प्रशासन की सख्ती, औचक निरीक्षण में खुली अनियमितताओं की परतें

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

⚠️
Craft Samachar: कंटेंट सुरक्षित है।