Home झारखंड बिहार देश-विदेश खेल मनोरंजन राजनीति
---Advertisement---

अंबेडकर जयंती पर गूंजा सामाजिक न्याय का संदेश, पूर्व प्रत्याशी मुन्ना सिंह ने कई कार्यक्रमों में लिया भाग

---Advertisement---

प्रतिमा पर माल्यार्पण से लेकर छात्रावास समारोह, शोकाकुल परिवार से मुलाकात और जिला कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि-दिनभर विभिन्न कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाई

हजारीबाग। भारत रत्न भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह ने हजारीबाग जिले के विभिन्न हिस्सों में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेकर बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। मंगलवार को अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत उन्होंने सबसे पहले शहर के डिस्ट्रिक्ट मोड़ स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान जय भीम और सामाजिक समानता के नारों के बीच वातावरण भावपूर्ण बना रहा। इसके पश्चात वे नवाबगंज स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर जिला कल्याण छात्रावास में आयोजित जयंती समारोह में शामिल हुए। यहां उन्होंने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उपस्थित लोगों के साथ केक काटकर उनका जन्मदिवस मनाया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं एवं स्थानीय लोगों ने भी बाबा साहेब के जीवन और योगदान पर अपने विचार व्यक्त किए।

IMG COM 20260414 1936562

अपने संबोधन में मुन्ना सिंह ने कहा कि बाबा साहेब का जीवन संघर्ष, त्याग और सामाजिक न्याय के लिए अटूट संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने संविधान के माध्यम से देश को समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व का मजबूत आधार दिया, जिसे हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह सुरक्षित और सशक्त बनाए रखे। उन्होंने आगे कहा कि आज के समय में जब समाज में विभाजनकारी ताकतें सक्रिय हैं, तब बाबा साहेब के विचार और भी अधिक प्रासंगिक हो जाते हैं। कांग्रेस पार्टी हमेशा से उनके सिद्धांतों समानता, शिक्षा, अधिकार और सामाजिक न्याय को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध रही है और आगे भी इसी दिशा में कार्य करती रहेगी। मुन्ना सिंह जी ने उपस्थित लोगों से अपील करते हुए कहा कि हमें बाबा साहेब के विचारों को केवल कार्यक्रमों तक सीमित नहीं रखना चाहिए, बल्कि उन्हें अपने दैनिक जीवन में उतारकर एक समतामूलक समाज के निर्माण के लिए प्रयास करना चाहिए। इसी क्रम में उन्होंने मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए कटकमसांडी प्रखंड के चट्टी गांव का दौरा किया, जहां हाल ही में पानी में डूबने से दिवंगत हुए सुनील साव के पुत्र के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। इसके बाद वे कटकमसांडी प्रखंड में आयोजित एक अन्य अंबेडकर जयंती समारोह में भी शामिल हुए, जहां बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब का संघर्ष आज भी देश के करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है और उनके विचार समाज को नई दिशा प्रदान कर रहे हैं। अंत में वो जिला कांग्रेस कार्यालय, कृष्ण वल्लभ आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर पार्टी के कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े: खदान की कालिख से किचन की चमक तक: मास्टर शेफ विक्की साव ने मुंबई में रचा स्वाद का नया इतिहास

Craft Samachar

भरोसे की खबरें, हर पल आपके साथ: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव अपडेट से तुरंत जुड़े रहें। राजनीति, टेक्नोलॉजी, मनोरंजन समेत हर क्षेत्र की तेज़ और सटीक कवरेज—24×7 आपका विश्वसनीय क्राफ्ट समाचार साथी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

विष्णुगढ़ में पुलिस की जागरूकता पाठशाला, नशे और महिला अपराध के खिलाफ विद्यार्थियों ने बुलंद की आवाज, लिया नशामुक्त समाज का संकल्प

11 वर्षों से विष्णुगढ़ में शिक्षा की मजबूत नींव तैयार कर रहा एम्बिशन, 1000 से अधिक विद्यार्थियों का भरोसा, 1 अक्टूबर से नया बैच

गणेश महोत्सव को लेकर विष्णुगढ़ में तैयारियां तेज, पांच दिनों तक सजेगा भव्य मेला, सार्वजनिक गणपति पूजा समिति का हुआ पुनर्गठन

हजारीबाग में CGL परीक्षा गड़बड़ी मामले में CID का बड़ा एक्शन, पौता गांव से दो सगे भाई गिरफ्तार

चौपारण: जमुनियातरी में अंधेरे से परेशान ग्रामीण, खराब सोलर लाइटों की मरम्मत की मांग, पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला से लगाई गुहार

विष्णुगढ़: बरवाअड्डा थाना प्रकरण पर जेएलकेएम की हुंकार, जयराम महतो के समर्थन में गांव-गांव पहुंचेगा संगठन

Leave a Comment