पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह ने कटकमदाग प्रखंड के दो शोकाकुल परिवारों से की मुलाकात

Craft Samachar
2 Min Read

दुख की इस घड़ी में हम साथ हैं: मुन्ना सिंह का पीड़ित परिवारों को भरोसा

हजारीबाग। सदर विधानसभा क्षेत्र में हाल ही में हुई दुखद घटनाओं को लेकर पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह सोमवार को प्रभावित परिवारों के बीच पहुँचे और अपनी संवेदनाएँ व्यक्त किया। सबसे पहले वे कटकमदाग प्रखंड के पसाई गांव पहुँचे, जहाँ कुछ दिनों पूर्व राजेश साव की हत्या कर दी गई थी। उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया और घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने कटकमदाग थाना प्रभारी से दूरभाष पर बात कर मामले में शामिल सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने कहा कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाना चाहिए।

IMG COM 20260413 2132342

इसके बाद मुन्ना सिंह ने कटकमसांडी प्रखंड के गद्दोखर पंचायत पहुँचे, जहाँ कांग्रेस जिला सचिव ग़ुलाम सबीर उर्फ बबलू अंसारी की पत्नी के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने शोकाकुल परिवार से मिलकर गहरी संवेदना प्रकट की और इस दुख की घड़ी में हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। सिंह ने दोनों ही घटनाओं पर दुख जताते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्माओं को शांति मिले और उनके परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य एवं शक्ति प्राप्त हो।

मुख्य रूप से उपस्थित निशार अहमद ,मुंशी साव, पवन साव, राजन साव, विजय साव, अंसारी जी, आशीष कुमार, उमेश कुमार , मुन्ना सिंह जी के निजि प्रतिनिधि विक्की कुमार धान

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

⚠️
Craft Samachar: कंटेंट सुरक्षित है।