विकास योजनाओं में पारदर्शिता और समयबद्धता पर जोर,बीडीओ ने कर्मियों को दिए सख्त निर्देश

Craft Samachar
2 Min Read

बालूमाथ/लातेहार। प्रखंड कार्यालय में मंगलवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमा उरांव की अध्यक्षता में प्रखंड क्षेत्र में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक में प्रखंड स्तर के सभी संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

बीडीओ सोमा उरांव ने कहा कि सभी योजनाओं को पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण तरीके से संचालित किया जाए,ताकि सरकार की योजनाओं का सीधा लाभ जरूरतमंद लोगों तक पहुंच सके। उन्होंने समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण करने पर विशेष जोर देते हुए लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी।

बैठक में प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी केतन गुप्ता और आवास योजना के प्रखंड समन्वयक कुश कुमार ने मनरेगा योजना के अंतर्गत मजदूरी भुगतान की प्रक्रिया पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने मनरेगा सॉफ्ट के माध्यम से सही तरीके से दो समय की हाजिरी दर्ज करने तथा समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।साथ ही सभी आवास योजनाओं को शीघ्र पूर्ण करने पर बल दिया गया।

बीडीओ ने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में पात्र लाभुकों का ही चयन सुनिश्चित किया जाए,ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता न हो और वास्तविक जरूरतमंदों को लाभ मिल सके। इस मौके पर 15वें वित्त आयोग मद के प्रखंड समन्वयक वकील उरांव,पंचायत सचिव,आवास मित्र सहित कई जनप्रतिनिधि और प्रखंड कर्मी उपस्थित थे।

इसे भी पढ़े: कार्यपालक पदाधिकारी व सिविल सर्जन ने किया अर्बन पॉलीक्लीनिक का निरीक्षण

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

⚠️
Craft Samachar: कंटेंट सुरक्षित है।