Home | झारखंड | बिहार | देश-विदेश | खेल | मनोरंजन | क्राइम | शिक्षा | हेल्थ | राजनीति | राशिफल
- ADVERTISEMENT -

दैनिक राशिफल 06 नवंबर 2026: मंगलवार को किसकी चमकेगी किस्मत और किसे मिलेगी चुनौती? जानें 12 राशियों का हाल

ज्योतिषीय राशिफल के अनुसार, कुछ राशि के जातकों को आर्थिक लाभ और कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने के संकेत हैं, जबकि कुछ लोगों को व्यापारिक फैसलों, पारिवारिक संबंधों और धन...
Published: Nov 6, 2026 6:32 AM  •  Updated: Nov 6, 2026 6:38 AM
Horoscope
HIGHLIGHTS
- ADVERTISEMENT -

Aaj Ka Rashifal 06 November 2026: मंगलवार का दिन सभी बारह राशियों के लिए अलग-अलग अनुभव और संभावनाएं लेकर आया है। ज्योतिषीय राशिफल के अनुसार, कुछ राशि के जातकों को आर्थिक लाभ और कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने के संकेत हैं, जबकि कुछ लोगों को व्यापारिक फैसलों, पारिवारिक संबंधों और धन के लेन-देन में विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। मेष और तुला राशि वालों को आज योजनाओं में बदलाव और कामकाज में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। वहीं कर्क और वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आर्थिक दृष्टिकोण से दिन अनुकूल रहने के संकेत हैं। धनु राशि वालों को मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है, जबकि मीन राशि के जातकों के लिए धन और मान-सम्मान प्राप्ति के योग बन रहे हैं। कुछ राशियों को पारिवारिक मामलों में संयम और धैर्य रखने की सलाह दी गई है। आइए ज्योतिषीय आकलन के आधार पर जानते हैं कि आज का दिन मेष, वृष, मिथुन, कर्क समेत सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है और किन मामलों में विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है।

“उद्यमेन हि सिध्यन्ति कार्याणि न मनोरथैः। अर्थात: कोई भी कार्य केवल सोचने से नहीं, बल्कि कठिन परिश्रम और लगन से ही पूरा होता है।”

आज का दैनिक राशिफल

मेष: आज का दिन काफी उठा-पटक वाला रहेगा। व्यावसायिक योजनाओं में अचानक बदलाव करना पड़ सकता है। दिन के आरंभ में कार्यों की गति धीमी रहेगी। समय पर वादा पूरा न करने से व्यावसायिक संबंध प्रभावित हो सकते हैं। कार्यों के प्रति उदासीनता अधिक रहेगी, जिससे किसी भी कार्य को लेकर ठोस निर्णय नहीं ले पाएंगे। हालांकि, जिस भी कार्य में आप धैर्यपूर्वक निवेश करेंगे, उसमें विलंब से ही सही, सफलता अवश्य मिलेगी। आवश्यकतानुसार धन की आवक हो जाएगी। संध्या पश्चात धन संबंधित कोई भी कार्य-व्यवहार करने से बचें। परिजन आपके टालमटोल वाले व्यवहार से असहज हो सकते हैं। उपाय: आज हनुमान जी को चमेली का तेल और सिंदूर अर्पित करें।
वृष: आज के दिन आप बुद्धि-विवेक से कार्य करेंगे, परंतु परिस्थितियां हर तरह से कार्यों में बाधा डालने का प्रयास करेंगी। कार्य-व्यवसाय से मन थोड़ा ऊब सकता है, लेकिन धैर्य से कार्य करते रहें; संध्या तक संतोषजनक लाभ अवश्य मिलेगा। पारिवारिक एवं सामाजिक क्षेत्र पर आपके विचारों की सराहना होगी, परंतु यह केवल व्यावहारिक स्तर तक ही सीमित रह सकती है। आर्थिक विषयों को लेकर किसी से भी विवाद न करें, धन डूबने की आशंका है। गृहस्थ जीवन में स्नेह बना रहेगा, परंतु स्वार्थ सिद्धि की भावना भी अधिक दिखेगी। महिलाएं अधिक बोलने की प्रवृत्ति से बचें। उपाय: आज विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें और एकादशी का पूजन करें।
मिथुन: आपको आज प्रत्येक कार्य में अत्यधिक सावधान रहने की आवश्यकता है। धन के पीछे अत्यधिक भागने की प्रवृत्ति पर आज लगाम लगाएं, अन्यथा धन के साथ-साथ मान-हानि भी हो सकती है। दोपहर से पहले के भाग में पुराने कार्यों के पूर्ण होने से थोड़ा-बहुत धन मिलने से दैनिक खर्च निकल जाएंगे, परंतु इसके बाद का समय प्रतिकूल हो सकता है। कार्य-व्यवसाय में प्रतिस्पर्धी हर प्रकार से आपके कार्यों में व्यवधान डालने का प्रयास करेंगे। परिजनों से भी मामूली बात पर विवाद हो सकता है। अपनी वाणी और व्यवहार पर पूरा संयम रखें। उपाय: आज गौमाता को हरा चारा खिलाएं और ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र का जप करें।
कर्क: आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोण से उन्नति और सफलता वाला रहेगा। धन संबंधित समस्याओं के काफी हद तक सुलझने से दिन भर मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। कार्य-व्यवसाय से प्रारंभिक परिश्रम के बाद दोपहर के समय से धन की आवक शुरू हो जाएगी, जो संध्या तक रुक-रुक कर चलती रहेगी। मितव्ययी रहने के कारण आप खर्च भी हिसाब से करेंगे, जिससे धन कोष में वृद्धि होगी। महिला वर्ग अपनी किसी मनोकामना के पूर्ण होने से उत्साहित रहेगा। आज किसी से भी कार्य निकलवाना आसान रहेगा। दांपत्य सुख में वृद्धि होगी और किसी पर्यटन की योजना बन सकती है। उपाय: आज शिवलिंग पर जलाभिषेक करें और कपूर से आरती करें।
सिंह: आज के दिन आप किसी भी कार्य को लेकर ज्यादा भाग-दौड़ करने के पक्ष में नहीं रहेंगे। सहज रूप से जितना मिल जाए, उसी में संतोष कर लेंगे। इसके विपरीत, महिलाएं सीमित साधनों से कार्य करने पर असंतोष व्यक्त कर सकती हैं। व्यवसाय की गति पल-पल बदलेगी, जिससे आराम से बैठने का समय नहीं मिलेगा। पुरानी बातों को याद करके मन थोड़ा भारी हो सकता है। पारिवारिक खर्चों में अचानक वृद्धि होने से बजट प्रभावित हो सकता है। महिलाओं के मन में उथल-पुथल रहने के कारण आज उन्हें बड़ी जिम्मेदारी का कार्य सौंपना उचित नहीं रहेगा। उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें और बूंदी का प्रसाद चढ़ाएं।
कन्या: आज मानसिक चंचलता और दुविधा के कारण बनते हुए कार्यों को आप स्वयं बिगाड़ सकते हैं, अतः एकाग्रता बनाए रखें। सरकारी कार्य आज पूरी सावधानी से करें, संभव हो तो उन्हें स्थगित रखें क्योंकि हानि की आशंका है। संबंधों के प्रति भी आज पूरी तरह ईमानदार रहना कठिन हो सकता है। पारिवारिक वातावरण में आपके किसी आचरण से कलह हो सकती है। सामाजिक क्षेत्र पर लोग पीठ-पीछे आलोचना कर सकते हैं। मानसिक दबाव के कारण स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा। घर के बुजुर्गों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। धन लाभ अचानक होगा, पर हाथ में टिकना मुश्किल रहेगा। उपाय: आज श्री गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं और एकादशी व्रत की कथा पढ़ें या सुनें।
तुला: आज का दिन आशाओं के विपरीत रहने वाला है। सोची हुई योजनाएं आरंभ में सफल होती नजर आएंगी, परंतु मध्याह्न तक उनसे निराशा ही हाथ लगेगी। आज आप जिससे भी सहायता की अपेक्षा करेंगे, वह आपको असमंजस में रखेगा। बेहतर होगा कि आत्मनिर्भर होकर अपने कार्यों को पूरा करें। भागीदारों से धन को लेकर अनबन होने की संभावना है। मीठा व्यवहार रखने के बावजूद लोग आपका केवल स्वार्थ सिद्ध करने के लिए उपयोग कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र की थकान या खीझ घर पर न निकालें, अन्यथा पारिवारिक माहौल भी खराब हो सकता है। पुराने कार्यों की चिंता रहेगी। उपाय: लक्ष्मी-नारायण जी के मंदिर में जाकर दर्शन करें और पीले फल अर्पित करें।
वृश्चिक: आज के दिन लाभ के कई अवसर आपकी प्रतीक्षा करेंगे। दिन भर आप जिसके भी संपर्क में रहेंगे, उससे कुछ न कुछ लाभ अवश्य प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र पर भी एक से अधिक साधनों से आय होने के योग हैं। व्यावसायिक क्षेत्र से जुड़ी महिलाओं को पदोन्नति के साथ-साथ आर्थिक प्रोत्साहन भी मिल सकता है। सामाजिक कार्यों में रुचि न होने के बावजूद आपको सम्मिलित होना पड़ेगा, जिससे मान-सम्मान में वृद्धि होगी। परिजनों का मार्गदर्शन आज प्रत्येक क्षेत्र में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा। महिलाओं से पूर्ण सहयोग मिलेगा और प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें और निर्धनों में भोजन वितरित करें।
धनु: आज का दिन आपके कार्यों में सफलता दिलाने वाला रहेगा। प्रातःकाल से ही कार्यों में जुटने का शुभ फल आपको शीघ्र ही धन लाभ के रूप में मिलेगा। आपके अधिकांश कार्य थोड़े से परिश्रम से ही पूरे हो जाएंगे। अधिकारी वर्ग मुश्किल कार्यों में आपका पूरा सहयोग करेगा। आज आप अपनी व्यावहारिक कुशलता और सूझबूझ से कठिन परिस्थितियों में भी अपना काम निकाल लेंगे। सरकारी कार्यों में भी सफलता की उम्मीद जगेगी, प्रयास जारी रखें। दांपत्य जीवन में छोटी-मोटी बातों को अनदेखा करें, स्थिति सामान्य ही रहेगी। मित्रों से कोई संदेश मिल सकता है। उपाय: पीली वस्तुओं का दान करें और भगवान विष्णु की आरती करें।
मकर: आज के दिन आप संभल कर ही कार्य करेंगे, फिर भी सफलता को लेकर मन में संशय बना रहेगा। व्यावहारिक कुशलता की कमी के कारण जितना लाभ मिलना चाहिए, उसमें कुछ कमी रह सकती है। घर अथवा बाहर बेवजह विवाद के प्रसंग बन सकते हैं, अतः संयम रखें। व्यापार-व्यवसाय में सहकर्मियों की मनमानी के कारण कुछ असुविधा या अव्यवस्था उत्पन्न हो सकती है, लेकिन फिर भी आप अपने पराक्रम से दैनिक खर्च निकालने लायक धन अर्जित कर ही लेंगे। आस-पड़ोसियों एवं भाई-बंधुओं से विवाद टालने के लिए मौन का सहारा लें। उपाय: पीपल के वृक्ष के नीचे घी का दीपक जलाएं और परिक्रमा करें।
कुंभ: आज के दिन अनैतिक और जोखिम भरे कार्यों से पूरी तरह बच कर रहें। मन के भ्रमित रहने के कारण विचारों में नकारात्मकता आ सकती है। लोग आपसे भावनात्मक संबंध तो बनाएंगे, परंतु आवश्यकता पड़ने पर कोई आगे नहीं आएगा। कार्यक्षेत्र पर भी सहकर्मियों का व्यवहार रूखा रहने से आपको स्वयं के परिश्रम पर ही निर्भर रहना पड़ेगा। लंबी दूरी की यात्रा के योग बनेंगे, संभव हो तो आज टाल दें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें; पेट, सांस या छाती संबंधी समस्या हो सकती है। मानसिक रूप से अशांति रहेगी। परिवार में अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं। उपाय: हनुमान बाहुक का पाठ करें और हनुमान जी के मंदिर में कपूर जलाएं।
मीन: आज का दिन आपके लिए पूरी तरह आशानुकूल और सुखद रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहने से आप सभी कार्यों को पूरे मन से करेंगे, हालांकि किसी के अवांछित हस्तक्षेप से क्षणिक मानसिक विक्षेप हो सकता है। दूसरों की बातों पर ध्यान न देकर अपने कार्यों में एकाग्रता से लगे रहें; धन और सम्मान दोनों मिलने के प्रबल योग हैं। उधारी के लेन-देन से बचें, अन्यथा असुविधा हो सकती है। व्यवसाय में विस्तार के लिए निवेश करना शुभ रहेगा। भाई-बंधुओं का सहयोग आज सामान्य रहेगा। जीवनसाथी से कोई सुखद और संतोषजनक समाचार मिलेगा। उपाय: आज एकादशी के निमित्त व्रत रखें, विष्णु चालीसा का पाठ करें और केला या चने की दाल का दान करें।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक पंचांग, मान्यताओं एवं ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सामान्य सूचना के लिए प्रस्तुत है। क्राफ्ट समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता।

- ADVERTISEMENT -

Craft Samachar

भरोसे की खबरें, हर पल आपके साथ: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव अपडेट से तुरंत जुड़े रहें। राजनीति, टेक्नोलॉजी, मनोरंजन समेत हर क्षेत्र की तेज़ और सटीक कवरेज—24×7 आपका विश्वसनीय क्राफ्ट समाचार साथी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

संबंधित खबरें

आज का पंचांग और राशिफल 21 अक्टूबर 2026: वृष, तुला और मकर राशि वालों का भाग्य देगा साथ, कन्या व कुंभ रहें सतर्क, एक क्लिक में जानें अपनी राशि का संपूर्ण फल

आज का पंचांग और राशिफल 20 अक्टूबर 2026: विजयादशमी पर भगवान श्रीराम की कृपा, ज्योतिषाचार्य डॉ. साकेत कुमार पाठक से जानें 12 राशियों का हाल

आज का पंचांग और राशिफल 19 अक्टूबर 2026: सोमवार को मां सिद्धिदात्री की कृपा, ज्योतिषाचार्य डॉ. साकेत कुमार पाठक से जानें 12 राशियों का हाल

आज का पंचांग और राशिफल 18 अक्टूबर 2026: पारिवारिक सुख या करियर में नई चुनौती? एक क्लिक में जानें ज्योतिषाचार्य डॉ. साकेत कुमार पाठक से 12 राशियों का हाल

आज का पंचांग और राशिफल 17 अक्टूबर 2026: शनिवार को किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सतर्क? डॉ. साकेत कुमार पाठक से जानें

आज का पंचांग और राशिफल 16 अक्टूबर 2026: शुक्रवार को मां कात्यायनी की कृपा, ज्योतिषाचार्य डॉ. साकेत कुमार पाठक से जानें 12 राशियों का हाल

Leave a Comment