Home | झारखंड | बिहार | देश-विदेश | खेल | मनोरंजन | क्राइम | शिक्षा | हेल्थ | राजनीति | राशिफल
- ADVERTISEMENT -

Sahibganj News: बरहरवा प्रखंड के विभिन्न पूजा पंडालों का जिला अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि बरकत खान ने किया दौरा

बरहरवा में पूर्व मंत्री आलमगीर आलम व विधायक निसात आलम के निर्देश पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष बरकतुल्लाह खान ने पूजा पंडालों का दौरा कर सुरक्षा व सुविधाओं का जायजा लिया और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया...
Published: Oct 18, 2026 7:45 PM  •  Updated: Oct 18, 2026 7:45 PM
HIGHLIGHTS
- ADVERTISEMENT -

शांति, सौहार्द एवं आपसी भाईचारे का दिया संदेश

Sahibganj News: बरहरवा / अमर कुमार। पूर्व मंत्री आलमगीर आलम तथा विधायक निसात आलम के निर्देशानुसार रविवार को बरहरवा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडालों का दौरा कर पूजा समितियों एवं श्रद्धालुओं से मुलाकात की गई। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि बरकतुल्लाह खान एवं बरहरवा प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष रंजीत टुडू ने विभिन्न पूजा पंडालों में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा पूजा समिति के सदस्यों से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।वहीं इस दौरे के दौरान कांग्रेस नेताओं ने पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, बिजली, सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने पूजा समितियों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों से बातचीत करते हुए शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में पूजा संपन्न कराने को लेकर चर्चा की।कांग्रेस जिला अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि बरकतुल्लाह खान ने कहा कि बरहरवा क्षेत्र हमेशा से आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द की मिसाल रहा है। विभिन्न धर्मों एवं समुदायों के लोग एक-दूसरे के पर्व-त्योहार में शामिल होकर सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं। उन्होंने पूजा समितियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पर्व-त्योहार समाज में आपसी प्रेम और भाईचारे को बढ़ाने का अवसर प्रदान करते हैं।प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष रंजीत टुडू ने भी पूजा समितियों के सदस्यों एवं श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं तथा सभी से शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान प्रशासन एवं पूजा समितियों के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।कांग्रेस नेताओं ने विभिन्न पूजा पंडालों में पहुंचकर पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। इस दौरान पूजा समिति के सदस्यों, स्थानीय ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं ने उनका स्वागत किया।इस अवसर पर हीरालाल साह सहित स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ता, पूजा समितियों के पदाधिकारी एवं सदस्य तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े: Sahibganj News: दुर्गा पूजा को लेकर उपायुक्त ने विभिन्न पूजा पंडालों एवं विसर्जन घाटों का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

- ADVERTISEMENT -

Craft Samachar

भरोसे की खबरें, हर पल आपके साथ: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव अपडेट से तुरंत जुड़े रहें। राजनीति, टेक्नोलॉजी, मनोरंजन समेत हर क्षेत्र की तेज़ और सटीक कवरेज—24×7 आपका विश्वसनीय क्राफ्ट समाचार साथी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

संबंधित खबरें

कोनबीर दुर्गा पूजा में अष्टमी पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, मां के दर्शन के लिए दूर-दूर से पहुंचे भक्त

बोकारो स्टील प्लांट के गेट जाम पर हाईकोर्ट सख्त, प्रशासन ने खुलवाए सभी प्रवेश द्वार

कोडरमा: टॉस के फैसले से पूर्णाथम ने जीता ढाब फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब, रोमांचक फाइनल में करोंजिया को दी शिकस्त

Hazaribagh News: बरही सुपर लीग फुटबॉल टूर्नामेंट पर बेलाही का कब्जा, पुरहरा को 2-0 से हराकर बना चैंपियन

चौपारण: जवनपुर भगवती मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, मुखिया जानकी यादव ने की क्षेत्र की खुशहाली की कामना

दिवंगत रूपी सोरेन के एकादशाह में शामिल हुए पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला, CM हेमंत सोरेन से मिलकर जताया शोक

1 thought on “Sahibganj News: बरहरवा प्रखंड के विभिन्न पूजा पंडालों का जिला अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि बरकत खान ने किया दौरा”

Leave a Comment