Home | झारखंड | बिहार | देश-विदेश | खेल | मनोरंजन | क्राइम | शिक्षा | हेल्थ | राजनीति | राशिफल
- ADVERTISEMENT -

जामताड़ा में शराब तस्करी का बड़ा खुलासा, स्कॉर्पियो से 434 बोतल विदेशी शराब बरामद; तीन आरोपी गिरफ्तार

Published: Nov 7, 2026 7:56 PM  •  Updated: Nov 7, 2026 7:56 PM
HIGHLIGHTS
- ADVERTISEMENT -

बंगाल से बिहार-झारखंड में खपाने की थी तैयारी, फर्जी नंबर प्लेट, बाइक, पांच मोबाइल और नकदी भी जब्त

जामताड़ा। झारखंड के जामताड़ा जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तस्करी के एक नेटवर्क का खुलासा किया है। नाला थाना क्षेत्र के महेशमुंडा चेकपोस्ट पर चलाए गए विशेष वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस ने बंगाल की ओर से आ रही एक स्कॉर्पियो से 434 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान स्कॉर्पियो, दो फर्जी नंबर प्लेट, एक मोटरसाइकिल, पांच मोबाइल फोन और नकदी भी जब्त की गई है।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक शम्भु कुमार सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि पश्चिम बंगाल की ओर से एक वाहन में भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब की खेप जामताड़ा लाई जा रही है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने संबंधित पुलिस अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इसके बाद नाला थाना पुलिस ने महेशमुंडा चेकपोस्ट पर घेराबंदी कर सघन वाहन जांच शुरू की।

इसी दौरान बंगाल की ओर से आ रही स्कॉर्पियो संख्या WB40AR-1027 को रोककर तलाशी ली गई। जांच के दौरान वाहन से अलग-अलग ब्रांड की कुल 434 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई। बरामद शराब में इम्पीरियल ब्लू की 240 बोतल, आइकॉनिक व्हाइट की 92 बोतल, ब्लेंडर्स प्राइड की 36 बोतल, ऑफिसर्स चॉइस की 42 बोतल और स्नोकी की 24 बोतल शामिल हैं।

फर्जी नंबर प्लेट से पुलिस को चकमा देने की कोशिश

तलाशी के दौरान पुलिस को स्कॉर्पियो से दो फर्जी नंबर प्लेट भी मिलीं, जिन पर JH15AC-4759 अंकित था। पुलिस ने शराब तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे वाहन को जब्त कर लिया। जांच में यह भी सामने आया कि शराब से लदी स्कॉर्पियो के आगे एक मोटरसाइकिल चल रही थी। मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति पुलिस की गतिविधियों पर नजर रखते हुए रेकी कर रहा था। पुलिस ने उसे भी पकड़ लिया।

बिहार और झारखंड के रहने वाले हैं गिरफ्तार आरोपी

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमित कुमार (29 वर्ष), निवासी मकदुमा रतनपुर, थाना अमरपुर, जिला बांका (बिहार), चंदन कुमार (38 वर्ष), निवासी डूबौनी, थाना अमरपुर, जिला बांका (बिहार) तथा दयामय मंडल, निवासी बगदाहा, थाना खागा, जिला देवघर (झारखंड) के रूप में की है।

पुलिस के अनुसार, अमित कुमार स्कॉर्पियो चला रहा था, जबकि चंदन कुमार उसी वाहन में सवार था। वहीं दयामय मंडल मोटरसाइकिल से आगे चलकर पुलिस की गतिविधियों की जानकारी जुटा रहा था।

मोबाइल फोन और नकदी भी बरामद

कार्रवाई के दौरान आरोपियों के पास से पांच मोबाइल फोन और नकदी बरामद की गई। चंदन कुमार के पास से वनप्लस मोबाइल और 2,100 रुपये, अमित कुमार के पास से वीवो मोबाइल और 4,100 रुपये तथा दयामय मंडल के पास से वीवो और एप्पल के दो मोबाइल फोन के साथ 20 हजार रुपये नकद बरामद किए गए। इसके अलावा एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई।

नाला थाना पुलिस की टीम ने की कार्रवाई

इस पूरी कार्रवाई का नेतृत्व नाला थाना प्रभारी पु०अ०नि० विकास यादव ने किया। छापेमारी एवं जांच अभियान में स०अ०नि० निताय कुमार दास, स०अ०नि० बलभद्र टुडू सहित आरक्षी कालेश्वर टुडू (599), रंजीत कुमार (508), श्रीनाथ सोरेन (143), शिव शंकर पाण्डेय (621) और चौ० अक्षय माजी (1/12) शामिल थे।

पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जब्त शराब और अन्य सामान के संबंध में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि शराब की खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था।

- ADVERTISEMENT -

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

संबंधित खबरें

जामताड़ा: खमारबाद में भाजपा की संगोष्ठी, झामुमो समेत दूसरे दलों के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का दामन

जामताड़ा: भूड़ीसेमल गांव की 200 मीटर सड़क बदहाल, गड्ढों और कीचड़ के बीच चलने को मजबूर ग्रामीण

जामताड़ा: कुंडहित में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ शुभारंभ, भक्ति रस में डूबे श्रद्धालु

जामताड़ा: SIR को लेकर जिले के सभी मतदान केंद्रों पर पांचवीं बैठक, चुनाव पाठशाला में मतदाताओं को दी गई जानकारी

धनतेरस को लेकर जामताड़ा का बाजार तैयार, ग्राहकों को लुभाने के लिए दुकानों में सजे आकर्षक सामान

जामताड़ा: अवैध पचवाई शराब के अड्डों पर उत्पाद विभाग की छापेमारी, 100 घड़ों में मिली शराब

Leave a Comment