देवीपुर (देवघर): प्रखंड कार्यालय में प्रमुख प्रमिला देवी की अध्यक्षता में पंचायत समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में BDO, BPRO, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर पंकज सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में प्रमुख प्रमिला देवी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि देवीपुर प्रखंड की सभी पंचायतों में विकास योजनाओं को जल्द धरातल पर उतारा जाए। उन्होंने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही सभी पंचायतों का समान विकास और जनता की समस्याओं का समाधान करना प्राथमिकता है।





