सुधांशु शेखर देवघर
देवघर। रविवार को महिला विकास मंडल में कुम्हार टोली सेवा समिति ने मारवाड़ी रिलीफ सोसाइटी के सौजन्य से नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया। उक्त जानकारी कुम्हारटोली व्यवस्थापक गोपाल राम मंडल ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी। उनके अनुसार इस शिविर में कुल 470 लोगों का नेत्र जांच एवं हेल्थ चेकअप शुगर टेस्टिंग किया गया। इनमें 290 पेशेंट्स को चश्मा के लायक पाया गया। जिन्हें कुम्हारटोली बहुत जल्द अपने नरसिंह सिनेमा के सामने स्थित चिकित्सालय में मुफ्त में चश्मा प्रदान करेगी। साथ ही 65 नेत्र रोगियों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लायक पाया गया। जिसका कोलकाता स्थित मारवाड़ी रिलीफ सोसाइटी अस्पताल में नि:शुल्क मोतियाबिंद का ऑपरेशन करवाया जायेगा। बांकि लोगों को नेत्र जांच के बाद समिति द्वारा नि:शुल्क दवाई और उचित सलाह दिया गया।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मारवाड़ी रिलीफ सोसाइटी के अध्यक्ष गोविंद राम अग्रवाल, उपाध्यक्ष विष्णु दास मित्तल, सचिव प्रहलाद गोयनका, गोपाल मंडल के अलावे महिला विकास मंडल के सदस्यों ने अपना योगदान दिया।कार्यक्रम का संचालन देवघर कुम्हार टोली सेवा समिति के मैनेजर गोपाल मंडल कोलकाता मारवाड़ी सोसाइटी के कैंप कोऑर्डिनेटर अजय दिवाकर ने किया। सभी को नरसिंह सिनेमा के पास स्थित कुम्हारटोली सेवा समिति के हॉस्पिटल में 24 अप्रैल को चश्मा दिया जायेगा।
इसे भी पढ़े: खाकी पर बड़ा दाग: अपहरण-हत्या केस में 28 पुलिसकर्मी सस्पेंड, आरोपी से सांठगांठ का आरोप