बरही : करियातपुर में श्री श्याम बाबा की भव्य निशान यात्रा, गूंजा “हारे के सहारे, खाटू श्याम हमारे” का जयघोष

Nitish Keshri
3 Min Read
||

बरही (हजारीबाग)। गुरुवार को बरही प्रखंड के करियातपुर में आस्था, उत्साह और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। खाटू श्याम फाल्गुन महोत्सव के अवसर पर करियातपुर श्री खाटूश्यामजी मंडली के तत्वावधान में भव्य निशान यात्रा धूमधाम और श्रद्धा के साथ निकाली गई। गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों की मधुर धुनों के बीच हजारों की संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे श्रद्धालु यात्रा में शामिल हुए।

निशान यात्रा करियातपुर दुर्गा मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर जीटी रोड, नईटांड मोड़, हरिजन स्कूल, बरसोत चौक होते हुए पुनः दुर्गा मंदिर परिसर पहुंची। पूरे मार्ग में “हारे के सहारे, खाटू श्याम हमारे” और “जय श्री श्याम” के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

पूजन-अर्चन के साथ हुआ शुभारंभ

कार्यक्रम की शुरुआत दुर्गा मंदिर परिसर में विधि-विधान से खाटू श्याम बाबा के पूजन-अर्चन के साथ हुई। पूजा के पश्चात श्रद्धालुओं ने सजे-धजे पवित्र निशान हाथों में लेकर यात्रा प्रारंभ की। महिलाएं सिर पर निशान धारण कर श्रद्धा प्रकट करती नजर आईं, वहीं युवा भक्ति गीतों पर झूमते हुए आगे बढ़ते रहे। कई श्रद्धालु पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए, जिससे यात्रा की भव्यता और भी बढ़ गई।

भक्ति में सराबोर रहा क्षेत्र

पूरे मार्ग में ढोल-ताशों की थाप पर श्रद्धालु नाचते-गाते आगे बढ़ते रहे। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। क्षेत्र भ्रमण के दौरान बाबा श्याम के जयघोष से पूरा करियातपुर गूंज उठा।

दुर्गा मंदिर परिसर पहुंचने के बाद विधिवत मंत्रोच्चार के साथ निशान को पूजा स्थल पर स्थापित किया गया। इसके पश्चात भजन-कीर्तन एवं प्रसाद वितरण का आयोजन हुआ। आयोजन समिति ने जानकारी दी कि 27 फरवरी को संध्या लगभग 8 बजे बाबा का भव्य भजन-कीर्तन आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर आयोजन समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य संजय केशरी, मुखिया मनोज कुमार, मुखिया राजेंद्र प्रसाद, दीपक केशरी, दीपू केशरी, संतोष प्रजापति, राहुल प्रजापति, प्रदीप केशरी, टिंकू भगत, प्रकाश केशरी, आशीष केशरी, पवन केशरी, कमलेश कुशवाहा, संजीत केशरी, संजीत सोनी, भीम केशरी, मुन्ना सोनी, चंदन केशरी, कैलाश केशरी, धर्मेंद्र प्रजापति, अभिषेक केशरी, नरेश केशरी, राजकुमार रविदास सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। निशान यात्रा ने पूरे क्षेत्र को भक्ति और उत्साह के रंग में रंग दिया तथा श्रद्धालुओं के मन में नई ऊर्जा और आस्था का संचार किया।

इसे भी पढ़े: विधानसभा में कृषि विभाग के कटौती प्रस्ताव के पक्ष में बोले बरही विधायक, धान अधिप्राप्ति और सिंचाई के मुद्दे पर घेरा

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

⚠️
Craft Samachar: कंटेंट सुरक्षित है।