मंदिर भी नहीं सुरक्षित: चौपारण में दान पेटी तोड़कर चोरों ने उड़ाई नकदी, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

मधगोपाली में आस्था पर बड़ा प्रहार: बेखौफ चोरों ने मंडप व शनि देव मंदिर की दान पेटी तोड़ नकदी उड़ाई, धार्मिक स्थल भी नहीं सुरक्षित...

Craft Samachar
2 Min Read

चौपारण (हजारीबाग)। प्रखंड क्षेत्र के मधगोपाली गांव में बीती रात अज्ञात चोरों ने धार्मिक आस्था को ठेस पहुँचाते हुए चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया। चोरों ने गांव स्थित मंडप एवं शनि देव मंदिर की दान पेटियों का ताला तोड़कर उसमें रखी नकदी पर हाथ साफ कर दिया। वारदात के बाद खाली दान पेटियों को मंदिर परिसर से कुछ दूरी पर फेंक दिया गया, जिससे घटना का खुलासा हुआ।

इसे भी पढ़े: चौपारण में उपभोक्ता बेहाल: देवीशिका गैस एजेंसी की मनमानी, स्थानीय को नहीं, बरही में होम डिलीवरी!

मिली जानकारी के अनुसार, रोज की तरह सुबह जब ग्रामीण पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे, तो उन्होंने दान पेटियों को टूटा हुआ और परिसर से बाहर फेंका हुआ देखा। पेटियों में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाई गई पूरी दान राशि गायब थी। यह दृश्य देखते ही गांव में सनसनी फैल गई और देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।

ग्रामीणों ने इस घटना को न केवल चोरी बल्कि धार्मिक भावनाओं पर सीधा प्रहार बताया है। लोगों का कहना है कि चोरों ने सिर्फ पैसे की चोरी नहीं की, बल्कि गांव की आस्था और श्रद्धा को भी ठेस पहुंचाई है। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग तेज हो गई है।

बताया जा रहा है कि इस संबंध में ग्रामीणों ने चौपारण थाना में लिखित आवेदन सौंपकर मामले की जांच एवं आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने प्रशासन से क्षेत्र में रात्रि गश्ती तेज करने की भी अपील की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आसपास के इलाकों में संदिग्धों की तलाश की जा रही है। वहीं, इस घटना ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

इसे भी पढ़े: गिद्धौर थाना के थानेदार समेत तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड, वायरल वीडियो पर एसपी का सख्त एक्शन

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

⚠️
Craft Samachar: कंटेंट सुरक्षित है।