Home झारखंड बिहार देश-विदेश खेल मनोरंजन राजनीति
---Advertisement---

चौपारण: दैहर में गूंजा गुरुवंदन, पंचायत सचिवालय में शिक्षकों का हुआ भगवत गीता देकर सम्मान

---Advertisement---

मुखिया ब्रम्हदेव भुइयाँ ने किया आयोजन, वक्ताओं ने कहा- शिक्षक सिर्फ पढ़ाते नहीं, राष्ट्र निर्माता गढ़ते हैं

कृष्णा कुमार कुशवाहा 

चौपारण (हजारीबाग)। शिक्षक दिवस के अवसर पर पंचायत सचिवालय दैहर के सभागार में पंचायत में कार्यरत शिक्षकों के लिए भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मुखिया ब्रम्हदेव भुइयाँ के द्वारा किया गया, जिसमें 30 से अधिक शिक्षकों ने भाग लिया। समारोह में सभी शिक्षकों को पवित्र ग्रंथ भगवत गीता भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर शिक्षकों के चेहरे पर गर्व और खुशी का भाव देखने को मिला।

cs daihar1

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ता नागेन्द्र कुमार ने कहा कि शिक्षक और शिष्य का रिश्ता सबसे मजबूत होना चाहिए। शिक्षक केवल बच्चों को पढ़ाते ही नहीं हैं, बल्कि उन्हें एक सच्चा भारतीय नागरिक बनाते हैं, जिससे हमारा देश दिन-प्रतिदिन तरक्की की ओर बढ़ रहा है। आप सभी देश के भविष्य निर्माता हैं।

इस अवसर पर कोठारी सिंह, नरेश सिंह, विक्रम कुमार, शंभु दांगी, प्रवीण दांगी, प्रवीण प्रजापति, शिवपूजन दांगी, रणजीत प्रजापति, केदार नाथ महतो, भोला ठाकुर, संजय सिंह, विकास कुशवाहा, रूपेश यादव, राहुल यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

1 thought on “चौपारण: दैहर में गूंजा गुरुवंदन, पंचायत सचिवालय में शिक्षकों का हुआ भगवत गीता देकर सम्मान”

Leave a Comment