तिसरी के दिल्ली पब्लिक स्कूल में लगा एक दिवसीय मुफ्त हेल्थ कैंप, 200 से अधिक बच्चों की हुई स्वास्थ्य जांच

गार्जियन की आर्थिक स्थिति को देखते हुए शनिवार को एक दिवसीय हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया...

Craft Samachar
2 Min Read

गिरिडीह तिसरी से मनोज लाल बर्नवाल की रिपोट

Advertisement
Ad


गिरिडीह। जिले के तिसरी प्रखंड में संचालित स्कूल में गार्जियन की आर्थिक स्थिति को देखते हुए शनिवार को एक दिवसीय हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 200 से अधिक बच्चे एवं बच्चियों का निः शुल्क हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। यह आयोजन दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS) के प्रधानाध्यापक जन्मजय प्रियदर्शी के निगरानी में की गई।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को जागरूक करना तथा शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने की प्रेरणा देना था। कैंप के माध्यम से बच्चों को संतुलित आहार, व्यायाम, स्वच्छता एवं अन्य चीजों के बारे में डॉक्टरों के द्वारा सुझाव एवं महत्व के बारे में बताया गया। बच्चों के बीच पूरी उत्सुकता के साथ Mobile Phones, healthy diet, पढ़ाई के समय तालमेल कैसे रखें? जैसे सवाल पूछे गए।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक जनार्दन प्रियदर्शी ने बताया कि सत्र 2026-27 के शुरुआत के उपलक्ष्य में हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया, क्योंकि विद्यालय प्रबंधन का मानना है कि यदि बच्चे स्वस्थ रहेंगे तभी पढ़ाई को सुचारू रूप से कर सकेंगे। इस कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक उपस्थित रहे और इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर भाग लिया।

इसे भी पढ़े: गिरिडीह के राजधनवार में ACB की धमक, मनरेगा जेई को घूस लेते किया गिरफ्तार, डोभा निर्माण योजना के एवज में मांगी थी रिश्वत

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

⚠️
Craft Samachar: कंटेंट सुरक्षित है।