दुकान संचालक का बढ़ाया हौसला, सामानों का लिया जायजा और की खरीदारी
चौपारण (हजारीबाग)। जिला परिषद भाग-दो के उम्मीदवार राहुल रंजन ने उर्मिला इंटरप्राइजेज पहुंचकर दुकान संचालक का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान उन्होंने दुकान में उपलब्ध विभिन्न सामानों का जायजा लिया और खरीदारी कर स्थानीय व्यवसाय को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया।
राहुल रंजन ने कहा कि छोटे-बड़े सभी व्यवसाय क्षेत्र की आर्थिक मजबूती में अहम भूमिका निभाते हैं। स्थानीय दुकानदारों के सहयोग और प्रोत्साहन से बाजार को मजबूती मिलती है तथा रोजगार के अवसर भी बढ़ते हैं।
उन्होंने कहा कि स्थानीय व्यवसाय को बढ़ावा देना और दुकानदारों का मनोबल बढ़ाना समाज एवं क्षेत्र के समग्र विकास के लिए बेहद जरूरी है। हमें अपने क्षेत्र के व्यवसायियों को प्रोत्साहित करना चाहिए, ताकि स्थानीय अर्थव्यवस्था मजबूत हो सके।

इसे भी पढ़े: झारखंड में फरवरी से शुरू हो सकती हैं मैट्रिक-इंटर की परीक्षाएं, 12 नवंबर से आवेदन प्रक्रिया शुरू






1 thought on “चौपारण: स्थानीय व्यवसाय को बढ़ावा देना जरूरी, उर्मिला इंटरप्राइजेज पहुंचे जिला परिषद उम्मीदवार राहुल रंजन”