Home | झारखंड | बिहार | देश-विदेश | खेल | मनोरंजन | क्राइम | शिक्षा | हेल्थ | राजनीति | राशिफल
- ADVERTISEMENT -

बिग ब्रेकिंग : रांची से दिल्ली जा रहा एयर एंबुलेंस चतरा में क्रैश, 7 लोग थे सवार, जंगल में चला राहत-बचाव अभियान

Published: Feb 23, 2026 11:26 PM  •  Updated: Apr 8, 2026 3:40 AM
HIGHLIGHTS
- ADVERTISEMENT -

रांची/चतरा। झारखंड से सोमवार शाम एक बेहद चिंताजनक खबर सामने आई है। रांची से दिल्ली जा रहा एक मेडिकल एयर एंबुलेंस चतरा जिले में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह हादसा चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र के करमाटांड़ गांव के पास स्थित घने जंगल में हुआ, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

बताया जा रहा है कि उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद एयर एंबुलेंस का एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से संपर्क अचानक टूट गया था। इसके बाद विमान रडार से भी गायब हो गया। काफी देर तक कोई संपर्क नहीं होने पर प्रशासनिक स्तर पर खोज अभियान शुरू किया गया, जिसमें विमान के क्रैश होने की पुष्टि हुई।

विमान में सवार लोग

जानकारी के अनुसार एयर एंबुलेंस में कुल 7 लोग सवार थे, जिनमें: पायलट – विवेक विकास भगत, पायलट – सवराजदीप सिंह, मरीज – संजय कुमार, डॉक्टर – विकास कुमार गुप्ता, पैरामेडिक – सचिन कुमार मिश्रा, अटेंडेंट – अर्चना देवी, अटेंडेंट – धुरु कुमार

सूत्रों के मुताबिक, यह एक मेडिकल एयर एंबुलेंस था जो रांची से एक गंभीर मरीज को बेहतर इलाज के लिए दिल्ली ले जा रहा था। विमान में मरीज, उसके परिजन, एक डॉक्टर और एक मेल नर्स समेत कुल 7 लोगों के सवार होने की जानकारी सामने आई है। फिलहाल सभी की स्थिति को लेकर आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस और राहत-बचाव टीमें मौके के लिए रवाना हो गई हैं। दुर्घटनास्थल घने जंगल में होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में कठिनाइयों की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय ग्रामीणों को भी सतर्क रहने को कहा गया है।

प्रशासन ने अभी तक हादसे के कारणों की पुष्टि नहीं की है। तकनीकी खराबी, मौसम या अन्य किसी वजह की जांच की जा रही है। अधिकारियों ने कहा है कि विस्तृत जानकारी जल्द साझा की जाएगी।

फिलहाल पूरे मामले पर प्रशासन की आधिकारिक पुष्टि और विस्तृत अपडेट का इंतजार है।

इसे भी पढ़े: बहेरा पंचायत में दो दिवसीय फसल सुरक्षा प्रशिक्षण, किसानों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

- ADVERTISEMENT -

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment