वेनेजुएला में दो शक्तिशाली भूकंपों से भारी तबाही, 10 हजार से अधिक मौतों की आशंका

Craft Samachar
2 Min Read

वेनेजुएला में 7.2 और 7.5 तीव्रता के लगातार दो शक्तिशाली भूकंपों ने व्यापक तबाही मचाई है। राजधानी काराकस समेत कई इलाकों में इमारतों को नुकसान पहुंचा है और लोग दहशत में घरों व दफ्तरों से बाहर निकल आए। USGS (यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे) ने आशंका जताई है कि इस आपदा में मरने वालों की संख्या 10 हजार से अधिक हो सकती है।

USGS के अनुसार, पहला भूकंप 7.2 तीव्रता का था, जिसका केंद्र वेनेजुएला के कैरेबियाई तट पर मोरोन क्षेत्र के पश्चिम में और करीब 22 किलोमीटर की गहराई में था। इसके करीब 40 सेकंड बाद 7.5 तीव्रता का दूसरा भूकंप आया, जिसकी गहराई 10 किलोमीटर दर्ज की गई। विशेषज्ञों ने इसे दुर्लभ “डबल्ट” भूकंपीय घटना बताया है।

भूकंप के झटके इतने तेज थे कि उनका असर करीब 1,700 किलोमीटर दूर ब्राजील के अमेजन क्षेत्र तक महसूस किया गया, जहां एहतियात के तौर पर कई इमारतों को खाली कराया गया। काराकस में कई इमारतों की दीवारें गिर गईं और कई इलाकों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने देश में आपातकाल की घोषणा करते हुए कहा कि राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और क्षतिग्रस्त इमारतों से दूर रहने की अपील की है।

इसे भी पढ़े: Giridih News: दर्दनाक सड़क हादसा, दो बाइकों की टक्कर में पिता की मौत, बेटा गंभीर घायल

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

⚠️
Craft Samachar: कंटेंट सुरक्षित है।