Home | झारखंड | बिहार | देश-विदेश | खेल | मनोरंजन | क्राइम | शिक्षा | हेल्थ | राजनीति | राशिफल
- ADVERTISEMENT -

डहुआ हत्याकांड का गोड्डा पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा, 12 वर्षीय नीतू की हत्या के आरोप में रिश्ते का बहनोई गिरफ्तार

Published: Nov 6, 2026 8:38 PM  •  Updated: Nov 6, 2026 8:39 PM
HIGHLIGHTS
- ADVERTISEMENT -

बहन के साथ दो-तीन वर्षों से चल रहे विवाद का बदला लेने के लिए मासूम की हत्या करने का आरोप, आधा किलोमीटर दूर धान के खेत से बरामद हुआ बच्ची का कटा सिर

दबिया, साइकिल, मोबाइल और खून से सने कपड़े पुलिस ने किए जब्त, एसआईटी की त्वरित कार्रवाई से 24 घंटे के अंदर मामले का खुलासा

महागामा/गोड्डा। जिले के ललमटिया थाना क्षेत्र अंतर्गत डहुआ गांव में 12 वर्षीय मासूम बच्ची सोना मुनी मरांडी उर्फ नीतू मरांडी की निर्मम हत्या के मामले में गोड्डा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। दिल दहला देने वाली इस घटना का पुलिस ने त्वरित उद्भेदन करते हुए मृत बच्ची के रिश्ते में बहनोई लगने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मनोज मुर्मू (26 वर्ष), पिता मंजर मुर्मू, ग्राम बालकनी, थाना राजाभीठा, जिला गोड्डा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पूछताछ के दौरान घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। इस हत्याकांड के खुलासे के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 5 नवंबर 2026 की सुबह करीब तीन बजे पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि डहुआ गांव में लगभग 12 वर्षीय एक बच्ची का सिर कटा शव मिला है। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की। मृत बच्ची की पहचान सोना मुनी मरांडी उर्फ नीतू मरांडी के रूप में हुई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। इस संबंध में मृतिका के परिजन तलवा मरांडी के आवेदन पर अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज किया गया एसपी के निर्देश पर गठित हुई विशेष एसआईटी टीम घटना की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक गोड्डा मुकेश कुमार के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी महागामा के नेतृत्व में विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया। टीम को दो महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई थीं। पहली, मृत बच्ची का कटा हुआ सिर बरामद करना और दूसरी, हत्याकांड में शामिल अपराधियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करना एसआईटी टीम ने तकनीकी अनुसंधान और मानवीय सूचना के आधार पर तेजी से जांच आगे बढ़ाई। पुलिस की लगातार छापेमारी और पूछताछ के दौरान मामले में महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे। इसके बाद पुलिस ने आरोपी मनोज मुर्मू को गिरफ्तार कर लिया घटनास्थल से आधा किलोमीटर दूर धान के खेत में मिला सिर इस हत्याकांड की सबसे भयावह बात यह थी कि बच्ची का सिर शव से अलग कर दिया गया था। पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती बच्ची के सिर को बरामद करना था। गठित एसआईटी टीम ने खोजबीन के दौरान घटनास्थल से करीब आधा किलोमीटर की दूरी पर धान के खेत के बीच से बच्ची का कटा हुआ सिर बरामद किया। इस बरामदगी के बाद पुलिस ने अनुसंधान को और तेज कर दिया बहन के साथ पुराना विवाद बना हत्या की वजह पुलिस की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी मनोज मुर्मू मृतिका का रिश्ते में बहनोई लगता है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि मृतिका की मंझली बहन सोजा मरांडी के साथ पिछले दो-तीन वर्षों से उसका विवाद चल रहा था। इसी पुराने विवाद और रंजिश के कारण उसने कथित रूप से अपनी छोटी साली सोना मुनी मरांडी उर्फ नीतू की हत्या कर दी।पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पूछताछ में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। हालांकि, मामले में हत्या के वास्तविक कारणों और घटनाक्रम से जुड़े सभी पहलुओं की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।हत्या में प्रयुक्त दबिया समेत कई सामान बरामद आरोपी की निशानदेही और उसके स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त दबिया, साइकिल, मोबाइल फोन तथा घटना के समय पहने हुए कपड़े जब्त किए हैं। इसके अलावा घटनास्थल से खून लगी मिट्टी भी बरामद की गई है पुलिस इन सभी सामग्रियों को अनुसंधान के महत्वपूर्ण साक्ष्य के रूप में देख रही है।छापेमारी दल में कई थाना प्रभारी और पुलिस अधिकारी शामिल हत्याकांड के उद्भेदन के लिए गठित पुलिस टीम में पुलिस निरीक्षक रूबी ऐडरीना मिंज, बोआरीजोर प्रभाग, पुलिस निरीक्षक उपेंद्र महतो, मेहरमा प्रभाग, पुलिस निरीक्षक मधुसूदन मोदक, महागामा प्रभाग, ललमटिया थाना प्रभारी रौशन कुमार, बोआरीजोर थाना प्रभारी आशीष यादव, बलबड्डा थाना प्रभारी पंकज कुमार सिंह, हनवारा थाना प्रभारी विकास कुमार, अश्विनी कुमार, सहायक अवर निरीक्षक सरोज सोरेन सहित थाना सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय में अग्रसारित करने की बात कही है।मासूम की हत्या से इलाके में आक्रोश, दोषी को कड़ी सजा देने की मांग डहुआ गांव में हुई इस जघन्य घटना ने पूरे महागामा और गोड्डा जिले को झकझोर कर रख दिया है। जिस बच्ची की उम्र अभी खेलने-कूदने और पढ़ाई करने की थी, उसकी निर्मम हत्या की घटना से ग्रामीणों और परिजनों में गहरा दुख एवं आक्रोश है। लोग इस मामले में त्वरित न्याय और दोषी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं।गोड्डा पुलिस की त्वरित कार्रवाई से मामले में आरोपी की गिरफ्तारी और बच्ची का सिर बरामद होना जांच की दृष्टि से महत्वपूर्ण सफलता मानी जा रही है। अब क्षेत्र के लोगों की निगाहें न्यायिक प्रक्रिया पर टिकी हैं, ताकि मासूम नीतू को न्याय मिल सके।

- ADVERTISEMENT -

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment