Home | झारखंड | बिहार | देश-विदेश | खेल | मनोरंजन | क्राइम | शिक्षा | हेल्थ | राजनीति | राशिफल
- ADVERTISEMENT -

चौपारण: स्थानीय व्यवसाय को बढ़ावा देना जरूरी, उर्मिला इंटरप्राइजेज पहुंचे जिला परिषद उम्मीदवार राहुल रंजन

चौपारण जिला परिषद भाग-दो के उम्मीदवार राहुल रंजन ने उर्मिला इंटरप्राइजेज पहुंचकर खरीदारी की और संचालक का हौसला बढ़ाया। उन्होंने क्षेत्र के समग्र विकास के लिए स्थानीय व्यवसाय को बढ़ावा देने की अपील की...
Published: Nov 4, 2026 9:30 PM  •  Updated: Nov 4, 2026 9:30 PM
HIGHLIGHTS
- ADVERTISEMENT -

दुकान संचालक का बढ़ाया हौसला, सामानों का लिया जायजा और की खरीदारी

चौपारण (हजारीबाग)। जिला परिषद भाग-दो के उम्मीदवार राहुल रंजन ने उर्मिला इंटरप्राइजेज पहुंचकर दुकान संचालक का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान उन्होंने दुकान में उपलब्ध विभिन्न सामानों का जायजा लिया और खरीदारी कर स्थानीय व्यवसाय को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया।

राहुल रंजन ने कहा कि छोटे-बड़े सभी व्यवसाय क्षेत्र की आर्थिक मजबूती में अहम भूमिका निभाते हैं। स्थानीय दुकानदारों के सहयोग और प्रोत्साहन से बाजार को मजबूती मिलती है तथा रोजगार के अवसर भी बढ़ते हैं।

उन्होंने कहा कि स्थानीय व्यवसाय को बढ़ावा देना और दुकानदारों का मनोबल बढ़ाना समाज एवं क्षेत्र के समग्र विकास के लिए बेहद जरूरी है। हमें अपने क्षेत्र के व्यवसायियों को प्रोत्साहित करना चाहिए, ताकि स्थानीय अर्थव्यवस्था मजबूत हो सके।

इसे भी पढ़े: झारखंड में फरवरी से शुरू हो सकती हैं मैट्रिक-इंटर की परीक्षाएं, 12 नवंबर से आवेदन प्रक्रिया शुरू

- ADVERTISEMENT -

Craft Samachar

भरोसे की खबरें, हर पल आपके साथ: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव अपडेट से तुरंत जुड़े रहें। राजनीति, टेक्नोलॉजी, मनोरंजन समेत हर क्षेत्र की तेज़ और सटीक कवरेज—24×7 आपका विश्वसनीय क्राफ्ट समाचार साथी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

संबंधित खबरें

चतरा: जोरी काली मंदिर में सदस्यता विवाद ने पकड़ा तूल, महिला ने मारपीट और साड़ी खींचने का लगाया आरोप

त्योहारों से पहले केंद्र का झारखंड को बड़ा तोहफा, खाते में आए 3660 करोड़ रुपये

झारभूमि पोर्टल की तकनीकी खामी से हजारों म्यूटेशन आवेदन अटके, मंत्री दीपक बिरुआ ने पांच दिनों में मांगी रिपोर्ट

पीएम मोदी पर टिप्पणी से पलामू में बवाल, पांकी विधायक ने किया प्रदर्शन, पत्नी ने लगाया मारपीट और लूटपाट का आरोप

IIT-ISM धनबाद में फिर मिला शव, निर्माणाधीन भवन के दूसरे तल्ले पर मृत अवस्था में मिला 26 वर्षीय मजदूर

गिरिडीह: मर्सी हॉस्पिटल में महिला की मौत पर बवाल, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप

1 thought on “चौपारण: स्थानीय व्यवसाय को बढ़ावा देना जरूरी, उर्मिला इंटरप्राइजेज पहुंचे जिला परिषद उम्मीदवार राहुल रंजन”

Leave a Comment