शोकाकुल परिवार से मिलकर जताई संवेदना, समाजसेवी दया सिंह को बंधाया ढांढस
चौपारण (हजारीबाग)। प्रखंड के बारा गांव में समाजसेवी दया सिंह के पिता स्वर्गीय छत्रधारी सिंह के तेरहवीं कार्यक्रम में ब्रह्मर्षि समाज के कई प्रमुख एवं गणमान्य लोग शामिल हुए। इस दौरान उपस्थित लोगों ने दिवंगत छत्रधारी सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम में शामिल लोगों ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना प्रकट की और इस दुख की घड़ी में परिवार को धैर्य एवं हिम्मत बनाए रखने का भरोसा दिया। तेरहवीं कार्यक्रम के दौरान माहौल भावुक रहा।
वक्ताओं ने छत्रधारी सिंह के निधन को परिवार एवं समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए ईश्वर से शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

इसे भी पढ़े: चौपारण में क्रिकेट का महासंग्राम 11 नवंबर से, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम, विजेता को 50 हजार का इनाम






1 thought on “चौपारण: ब्रह्मर्षि समाज के गणमान्य लोगों ने छत्रधारी सिंह को दी श्रद्धांजलि, तेरहवीं में पहुंचे समाज के प्रमुख लोग”