Home | झारखंड | बिहार | देश-विदेश | खेल | मनोरंजन | क्राइम | शिक्षा | हेल्थ | राजनीति | राशिफल
- ADVERTISEMENT -

बरहरवा में होटल ए टी एन टावर का हुआ भव्य उद्घाटन,विधायक निसात आलम ने फीता काटकर किया शुभारंभ।

Published: Oct 27, 2026 7:57 PM  •  Updated: Oct 27, 2026 7:58 PM
HIGHLIGHTS
- ADVERTISEMENT -

संवाददाता:अमर कुमार

बरहरवा शहर में मंगलवार को होटल के क्षेत्र में एक नए प्रतिष्ठान होटल ए टी एन टावर का विधिवत शुभारंभ हुआ।वहीं इस होटल का उद्घाटन पाकुड़ विधायक निसात आलम ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर क्षेत्र के पूर्व मंत्री आलमगीर आलम सहित स्थानीय ग्रामीण,गणमान्य लोग एवं अन्य अतिथिगण मौजूद रहे।यह होटल बरहरवा रेलवे स्टेशन के समीप बिन्दुधाम रोड में आगंतुकों और यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं के साथ बनाई गई हैं।होटल के संचालक के अनुसार इस होटल में ए सी रूम,पार्टी हॉल,रेस्टोरेंट के साथ ही साथ पार्किंग की सुविधा भी उपलब्ध है। रेलवे स्टेशन के समीप होने के कारण बाहर से बरहरवा आने वाले यात्रियों, व्यवसायियों, पर्यटकों एवं अन्य लोगों के लिए यहां ठहरना काफी सुविधाजनक होगा।उद्घाटन के अवसर पर विधायक निसात आलम ने होटल संचालक एवं पूरी टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बरहरवा जैसे तेजी से विकसित हो रहे शहर में इस प्रकार के आधुनिक होटल की आवश्यकता थी। उन्होंने उम्मीद जताई कि HOTEL ATN TOWER स्थानीय लोगों के साथ-साथ बाहर से आने वाले लोगों को बेहतर सुविधा और आतिथ्य प्रदान करेगा।पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने भी होटल के शुभारंभ पर संचालक को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि शहर में नई सुविधाओं और बेहतर व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के आने से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ते हैं और क्षेत्र के विकास को गति मिलती है।होटल प्रबंधन की ओर से उद्घाटन के मौके पर ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर की भी घोषणा की गई है। 27 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक होटल की सेवाओं पर 25 प्रतिशत विशेष उद्घाटन छूट दी जाएगी। होटल प्रबंधन ने लोगों से इस विशेष ऑफर का लाभ उठाने की अपील की है।इस अवसर पर स्थानीय ग्रामीणों एवं क्षेत्र के कई लोग मौजूद रहे। होटल के शुभारंभ को लेकर स्थानीय लोगों में भी उत्साह देखने को मिला। उपस्थित लोगों ने होटल में उपलब्ध सुविधाओं की सराहना करते हुए इसके सफल संचालन की शुभकामनाएं दी।

- ADVERTISEMENT -

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

संबंधित खबरें

करवा चौथ: चांद के दीदार से आगे, रिश्तों में विश्वास और सम्मान का त्योहार

न सड़क, न पुल! पालकोट के पांच गांवों की जिंदगी बदहाल, ग्रामीणों ने दी 2029 में वोट बहिष्कार की चेतावनी

रांची में राजस्व कर्मचारी की हत्या से सनसनी! नामकुम में गोली मारकर ली जान, हमलावरों की तलाश जारी

झारखंड हाईकोर्ट की अधिवक्ता सोनाली भट्टाचार्य को मिला प्रतिष्ठित कलाम पीपुल्स प्रेसिडेंट अवॉर्ड 2026

रांची में ऑटो किराये पर नहीं लगाम! यात्रियों की जेब पर पड़ रही मार, DTO से किराया सूची जारी करने की मांग

दीपावली, काली पूजा और छठ को लेकर रांची प्रशासन अलर्ट! घाटों पर NDRF और गोताखोरों की तैनाती, रात 10 बजे के बाद शोर पर रहेगी सख्त नजर

Leave a Comment