पिंटू यादव
कृष्णा यादव बोले—जनसमस्याओं की अनदेखी बर्दाश्त नहीं, पंचायत-पंचायत तक मजबूत होगा संगठन
बरही, 26 अक्टूबर। बरही विधानसभा क्षेत्र के विजैया पंचायत में सोमवार को झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) की पंचायत स्तरीय बैठक संपन्न हुई। बैठक में डपोक, भंडारो और विजैया पंचायत के कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर संगठन को मजबूत करने, जनसमस्याओं को उठाने और प्रखंड में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन की रणनीति पर चर्चा की।

बैठक में JLKM के केंद्रीय सचिव एवं बरही विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी कृष्णा यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की असली ताकत जनता के बीच है। पंचायत स्तर पर संगठन को मजबूत कर आम लोगों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने और टाइगर जयराम महतो की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।
भ्रष्टाचार के मुद्दे पर आंदोलन की तैयारी
बैठक में प्रखंड में व्याप्त भ्रष्टाचार के आरोपों और आम जनता की समस्याओं को लेकर जल्द आंदोलन करने की रणनीति तैयार की गई। कार्यकर्ताओं ने पंचायत स्तर पर संगठन का विस्तार करने तथा जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर सक्रिय रहने पर जोर दिया।
बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती के साथ जनता के सवालों को प्राथमिकता देने पर चर्चा की। आने वाले दिनों में आंदोलन की रूपरेखा को आगे बढ़ाने की तैयारी भी की गई।

इस अवसर पर कलम अंसारी, मुकेश यादव, अजय यादव, तबारक अंसारी, रोशन पांडेय, मिथुन पांडेय, राजेश यादव, किशोर यादव, सुनील शर्मा, अमित शर्मा, वीरेंद्र शर्मा, राजकुमार शर्मा, संतोष कुमार, संदीप कुमार, मनोज सिंह, अशोक सिंह, नरेश सिंह, सुधीर कुशवाहा, नईम अंसारी, समसुद्दीन अंसारी, शेखावत मंजूर, फिरोज अंसारी, आजाद खान, इसहाक अंसारी एवं सचिन कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।








