Home | झारखंड | बिहार | देश-विदेश | खेल | मनोरंजन | क्राइम | शिक्षा | हेल्थ | राजनीति | राशिफल
- ADVERTISEMENT -

कोनबीर दुर्गा पूजा में अष्टमी पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, मां के दर्शन के लिए दूर-दूर से पहुंचे भक्त

बसिया के कोनबीर अपर चौक दुर्गा पूजा पंडाल में महाअष्टमी पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी; नवमी को भंडारा व डांस प्रतियोगिता तथा दशमी को रावण दहन व नागपुरी कार्यक्रम होंगे...
Published: Oct 18, 2026 10:42 PM  •  Updated: Oct 18, 2026 10:42 PM
HIGHLIGHTS
- ADVERTISEMENT -

बसिया (गुमला) / आदित्य ओहदार। बसिया प्रखंड के कोनबीर अपर चौक स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में शारदीय नवरात्र की अष्टमी के अवसर पर मां दुर्गा के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही पंडाल में भक्तों का आना-जाना लगा रहा। आसपास के गांवों के साथ-साथ दूर-दराज के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां के दर्शन करने पहुंचे। पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में नजर आया और मां दुर्गा के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।

दुर्गा पूजा समिति की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूजा की व्यवस्थाएं की गई हैं। समिति के सदस्यों ने बताया कि अष्टमी की रात मां दुर्गा की आराधना के लिए जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जिसमें श्रद्धालु शामिल होकर मां की भक्ति में लीन होंगे।

वहीं, नवमी के अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए दोपहर और शाम को भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही नवमी की रात बच्चों के लिए विशेष डांस कार्यक्रम रखा गया है, जिसमें बच्चे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

समिति के सदस्यों ने बताया कि दशमी के दिन विशेष नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें स्थानीय संस्कृति और परंपरा की झलक देखने को मिलेगी। वहीं, दशमी की शाम रावण दहन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही दुर्गा पूजा के आयोजन का समापन होगा।

समिति की ओर से सभी श्रद्धालुओं से पूजा-अर्चना, भंडारे और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की गई है। कोनबीर में दुर्गा पूजा को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

इसे भी पढ़े: शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे समेत तीन आरोपियों पर इनाम बढ़ाकर 50-50 हजार रुपये, गिरफ्तारी के लिए 10 टीमें सक्रिय

- ADVERTISEMENT -

Craft Samachar

भरोसे की खबरें, हर पल आपके साथ: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव अपडेट से तुरंत जुड़े रहें। राजनीति, टेक्नोलॉजी, मनोरंजन समेत हर क्षेत्र की तेज़ और सटीक कवरेज—24×7 आपका विश्वसनीय क्राफ्ट समाचार साथी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

संबंधित खबरें

बोकारो स्टील प्लांट के गेट जाम पर हाईकोर्ट सख्त, प्रशासन ने खुलवाए सभी प्रवेश द्वार

कोडरमा: टॉस के फैसले से पूर्णाथम ने जीता ढाब फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब, रोमांचक फाइनल में करोंजिया को दी शिकस्त

Hazaribagh News: बरही सुपर लीग फुटबॉल टूर्नामेंट पर बेलाही का कब्जा, पुरहरा को 2-0 से हराकर बना चैंपियन

चौपारण: जवनपुर भगवती मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, मुखिया जानकी यादव ने की क्षेत्र की खुशहाली की कामना

दिवंगत रूपी सोरेन के एकादशाह में शामिल हुए पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला, CM हेमंत सोरेन से मिलकर जताया शोक

Hazaribagh News: परसातरी में नदी से बालू उठाव के विरोध में भड़के ग्रामीण, ट्रैक्टर रोककर किया प्रदर्शन

Leave a Comment